शाहजहांपुर: भारत के मशहूर ब्रांड रेमंड्स के नाम पर दुकानदार बेच रहे डुप्लीकेट फैब्रिक,तीन क्लॉथ हाउस के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

शाहजहांपुर: भारत के मशहूर ब्रांड रेमंड्स के नाम पर दुकानदार बेच रहे डुप्लीकेट फैब्रिक,तीन क्लॉथ हाउस के खिलाफ मामला दर्ज

बच्चन क्लॉथ हाउस, जन्नत फैब्रिक गुडविल फैब्रिक के स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मशहूर ब्रांड रेमंड्स के डुप्लीकेट फैब्रिक बरामद
पुलिस की मौजूदगी में जांच अधिकारी ने दुकानों पर छापा मारा

शाहजहांपुर । ईद पर नामी कंपनियों के कपड़ों की खरीदारी करने से पहले जांच ‌ले दुकानदार आपको असली दे रहा है या उसी नाम पर डुप्लीकेट ब्रांड देकर आपको धोखा दे रहा है
बृहस्पतिवार को देश के मशहूर ब्रांड रेमंड्स के जांच अधिकारी अब्दुल गफूर मेमन‌ सदर बाजार पुलिस की मौजूदगी में शहर के मशहूर क्लॉथ हाउस
बच्चन क्लॉथ हाउस, गुडविल फैब्रिक व जन्नत फैब्रिक की दुकानों से रेमंड्स ब्रांड के डुप्लीकेट ‌ फैब्रिक बड़ी मात्रा में बरामद किया । पुलिस की मौजूदगी में कंपनी के जांच अधिकारी ने दुकानदारों से कॉपीराइट से संबंधित कई सवाल भी किए । रेमंड कंपनी के जांच अधिकारी ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर बच्चन क्लॉथ , हाउस जन्नत फैब्रिक व गुडविल फैब्रिक के स्वामियों के विरुद्ध ट्रेडमार्क कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया ।‌
सदर बाजार थाना प्रभारी अमित पांडे ने जानकारी देते हुए बताया बृहस्पतिवार को रेमंड्स ब्रांड के जांच अधिकारी अब्दुल गफूर की तहरीर पर तीन दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है इस संबंध में वैधानिक कार्रवाई कर इन्वेस्टिगेशन को आगे बढ़ाया जाएगा । रेमंड्स ब्रांड की डुप्लीकेट फैब्रिक की बिक्री किए जाने के तहत
बच्चन क्लॉथ हाउस, जन्नत फैब्रिक व गुडविल फैब्रिक लाल इमली चौराहा के विरुद्ध ट्रेडमार्क कॉपीराइट का मामला दर्ज किया गया है । विवेचना के उपरांत पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर दोषियों को दंड दिलाने का प्रयास करेगी ।

और पढ़े  अयोध्या: भतीजे की हत्या में 2 सगे चाचा व पत्नियों को आजीवन कारावास, फावड़े से काट डाला था, पढ़ें...

Spread the love
  • Related Posts

    एक दुल्हन को लेने आ गए दो दूल्हे- बैंक्वेट हॉल के बाहर हो गया माहौल तनावपूर्ण, पुलिस आई तब जाकर हुआ ये फैसला

    Spread the love

    Spread the love   यूपी के अमरोहा शहर में रविवार को एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब एक ही दुल्हन के लिए दो अलग-अलग बरातें…


    Spread the love

    UP- अधिवक्ता का कत्ल: इस विवाद में हुई अधिवक्ता राजीव की हत्या, मिलकर तैयार की स्क्रिप्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के मिर्जापुर में पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दूसरे आरोपी की पहचान लंका पहड़ी निवासी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *