हल्द्वानी: विजिलेंस ने ग्राम प्रधान को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार ।।

हल्द्वानी: विजिलेंस ने ग्राम प्रधान को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार ।

एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में और पुलिस उपाधीक्षक विजिलेंस दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम द्वारा हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में ग्राम प्रधान गिरधरनगर तहसील गदरपुर कविता गुम्बर को शिकायतकर्ताओं कौशल कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी गिरधरनगर, जय सैनी पुत्र पूरन लाल निवासी किशनपुर तथा हरिशंकर शर्मा पुत्र भगवानदीन शर्मा गोपालनगर तहसील गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर के स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने की फाइल में हस्ताक्षर करने के एवज में प्रत्येक से 2000-2000 रु कुल 6000 रु0 की रिश्वत लेते हुए ग्राम प्रधान के निवास पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर मुकदमा पंजीकृत कर विशेष न्यायाधीश भ्रष्ट्राचार निवारण की अदालत में कल प्रस्तुत किया जाएगा, शिकयतकर्ताओं द्वारा दिनांक 17.03.2023 को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि रु 12000 रू प्राप्त करने हेतु अपने सभी दस्तावेज ग्राम प्रधान कविता को दे दिये गये थे परन्तु रिश्वत की धनराशि नहीं मिलने के कारण अनुदान प्राप्त करने की फाइल उनके द्वारा लम्बित रखी गयी थी। जिस पर शिकयतकर्तओं द्वारा भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध टोल फ्री नम्बर 1064 में भी शिकायत की गई थी, जिस पर जांच करते हुऐ आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया। एवं ट्रैप की कार्यवाही की गई। ट्रैप टीम में अन्य सदस्य निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, हे0 का0 दीप जोशी, म0 हे0 का0 ममता तिवारी, म0 कानि0 दीपा टम्टा तथा का0 गिरीश जोशी शामिल रहे।

और पढ़े  बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: डीजीसीए और एएआईबी की टीम करेगी दुर्घटना की जांच, आज पहुंचेंगे विशेषज्ञ
  • Related Posts

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…

    उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की केदारनाथ यात्रा स्थगित, 1 और 2 नवंबर को प्रस्तावित था दौरा

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की आज केदारनाथ यात्रा स्थगित हो गई है। राष्ट्रपति के निजी सचिव मृत्युंजय शर्मा की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि एक और दो…