जिलाधिकारी ने स्कूल का दौरा कर पेच कसे.

जिलाधिकारी ने स्कूल का दौरा कर पेच कसे.

विशेष संवाददाता – साजिद खान

शाहजहाँपुर –

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने प्राथमिक विद्यालय अन्टा का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाए देखी। उन्होने कड़े निर्देश दिये कि सभी छात्र निर्धारित ड्रेस में विद्यालय में उपस्थित हो यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि जिन छात्रों के अभिभावकों के खातों में ड्रेस बनवाने हेतु राशि अन्तरित की जा चुकी है, परन्तु अभी तक उन्होने ड्रेस नही बनवाई है, उनकी जांच जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से कराते हुये नियमानुसार कार्यवाही की जाये। जिलाधिकारी ने मिड डे मील में मेन्यु के अनुसार ही भोजन बनाए जाने हेतु भी निर्देशित किया। उन्होने कहा कि भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। इसके साथ ही रसोई घर में सुरक्षा हेतु आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाये तथा गैस का पाईप एवं रेग्यूलेटर को समय समय पर बदलते रहे। जिलाधिकारी ने उपस्थित बच्चों से पहाड़े भी सुने तथा दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार करने हेतु निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने शिक्षिकाओं को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी को बेहतर शिक्षा दिया जाना शासन की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होने कहा कि बच्चों के अभिभावकों से सम्पर्क कर बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित ड्रेस में ही विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें।

और पढ़े  अयोध्या: रामलला के दर्शन होंगे और भी आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास
  • Related Posts

    अयोध्या- महाअष्टमी के दिन भाजपा कार्यालय में अभय सिंह का अभिनंदन, संगठन की मजबूती पर जोर

      शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर सहादतगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के भाजपा…

    अयोध्या: रामलला के दर्शन होंगे और भी आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास

    रामलला के दर्शन की योजना बनाने वाले श्रद्धालुओं को अब अंतिम समय तक पास का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ऑनलाइन सुगम दर्शन पास व्यवस्था…