दिल्ली : कोरोना से राहत मिलती देख AIIMS ( एम्स ) में 18 जून से चरणबद्ध तरीके से शुरू होंगी ओपीडी सेवाएं

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। सोमवार से सरकार ने कुछ और रियायतें दी। सोमवार से दिल्ली में सारी दुकानें, मॉल्स और रेस्टोरेंट खुल गए हैं। रेस्तरां, ब्यूटी पार्लर और सैलून भी खुल गए हैं। हालांकि स्कूल-कॉलेज, स्विमिंग पूल समेत स्पा, पार्क और गार्डन अभी बंद हैं। 

वहीं, अब अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 18 जून से चरणबद्ध तरीके से ओपीडी सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है। 

आपको बता दें कि नॉन कोविड मरीज भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने लगे हैं। निजी अस्पतालों में तो ओपीडी सेवाएं चल रही हैं, लेकिन सरकारी में बंद हैं। ऐसे में दिल्ली एम्स ने ओपीडी सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है, जो 18 जून से शुरू हो जाएगी। अस्पताल प्रशासन चरणबद्ध तरीके से इसको चालू करेगा। 

एम्स प्रशासन के मुताबिक, अब अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों को आपातकालीन विभाग के माध्यम से भर्ती करना शुरू किया है। एम्स में कोरोना संक्रमण के मरीजों के लिए 300 बेड की व्यवस्था थी। अब पहले कुछ विभागों में यह सेवाएं शुरू होंगी। इसके बाद स्थिति की समीक्षा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

और पढ़े  ध्रुव राठी को देर रात मिली रिहाई: अब तक 7 हजार से ज्यादा हिरासत में
  • Related Posts

    प्रदर्शन पड़ा भारी: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आशुतोष रांका और सौरव दास

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया…

    दिल्ली: CJP नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पहली बार ट्रेस पासिंग का मामला, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

    दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और पार्टी के अन्य सदस्यों के खिलाफ बिना इजाजत जंतर-मंतर इलाके में घुसने के आरोप में प्राथमिकी…