लखनऊ : वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप विशाल मूर्ति रामनगरी अयोध्या में लगेगी।

अष्टधातु से तैयार की गई प्रतिमा 16.5 लाख में बनकर तैयार हुई है। इसका वजन 1500 किलोग्राम और ऊंचाई साढ़े 12 फीट (12.6) है। रविवार को राजस्थान से महाराणा प्रताप की मूर्ति लेकर मूर्तिकार महावीर भारती अयोध्या के लिए रवाना हो गये हैं। सोमवार को लखनऊ में प्रतिमा का स्वागत होगा, फिर अयोध्या के लिए रवाना होगी। अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूर्ति का अनावरण करेंगे।
जयपुर में राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पुनियां ने पूजा-अर्चना व पुष्प अर्पित कर मूर्ति को रवाना किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती एवं हम सबका का सौभाग्य है कि छोटी काशी यानी जयपुर के शिल्पकार महावीर भारती व उनकी टीम द्वारा हस्तनिर्मित लगभग 1500 किलोग्राम अष्टधातु की महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि अप्रतिम योद्धा के रूप में महाराणा प्रताप का शौर्य, वीरता और बलिदान हम सबके लिये अनुकरणीय है और नई पीढ़ियों के लिये भी हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। शक्ति एवं भक्ति की धरती राजस्थान की वीर गाथाएं जो हल्दीघाटी में गूंजती हैं, वह अब अयोध्या में भी प्रेरणा देंगी।

और पढ़े  सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…