आज से लगा वीकएंड लॉकडाउन, और 38 घंटे की सख्त पाबंदी, देखिए किस राज्य ने लगाया ।

Spread the love

भारत में दैनिक संक्रमित मामले एक लाख से कम आ रहे हैं, हालांकि दैनिक मौत के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव जारी है। 21 जून से 18 साल की उम्र से ऊपर के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगनी एक बार फिर शुरू हो जाएगी। हालांकि कोरोना वैक्सीन की कमी के चलते कई वैक्सीनेशन केंद्र को बंद कर दिया गया है।

केरल में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया

केरल सरकार ने आज से राज्य में दो दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया है। हालांकि इस दौरान होटल से टेकअवे पार्सल की सुविधा जारी नहीं रहेगी लेकिन खाने की होम डिलिवरी पर कोई रोक नहीं है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के कड़े नियमों का पालन करते हुए निर्माण कार्य को अनुमति दी गई है।

झारखंड में 38 घंटे का कर्फ्यू

आज से झारखंड में लॉकडाउन की अवधि को 38 घंटे के लिए और बढ़ा दिया गया है। 12 जून शाम पांच बजे से 14 जून सुबह छह बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान दुकानें शाम चार बजे तक खुलेंगी। बता दें कि 22 अप्रैल से झारखंड में लॉकडाउन लगाया हुआ है।


Spread the love
और पढ़े  तेलंगाना- एसीबी का बड़ा एक्शन: डीएसपी के 16 ठिकानों पर की छापेमारी, 200 करोड़ से ज्यादा की मिली संपत्ति
  • Related Posts

    अलविदा खामेनेई: अंतिम विदाई की प्रक्रिया शुरू, इराक जाएगा ताबूत, जहां किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक क्यों है खास?

    Spread the love

    Spread the loveईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा की से पहले उनकी ताबूत लोगों के दर्शन के लिए रखा गया। अमेरिका और इस्राइल के साथ युद्ध की शुरुआत में…


    Spread the love

    सीरिया की राजधानी के कैफे में भीषण विस्फोट; नौ की मौत, 20 घायल, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

    Spread the love

    Spread the loveसीरिया की राजधानी दमिश्क में गुरुवार को एक कैफे के अंदर विस्फोट हुआ। सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इस धमाके में नौ लोगों की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *