लॉकडाउन की तैयारी:Breaking- इस शहर में फिर लॉकडाउन लगाने की तैयारी में सरकार, क्या है इसका कारण।

लॉकडाउन की तैयारी:Breaking- इस शहर में फिर लॉकडाउन लगाने की तैयारी में सरकार, क्या है इसका कारण।

चीन के 1 शहर में फिर से लॉकडाउन लगाने की तैयारी है। दरअसल, शीआन शहर ने इन्फ्लूएंजा फैलने की स्थिति में लॉकडाउन के उपयोग पर विचार करने का एलान किया है। घोषणा के बाद लोगों ने इसका विरोध भी शुरू कर दिया है। महामारी के दौरान, चीन ने दुनिया के कुछ सबसे कड़े प्रतिबंधों को लागू किया था। कुछ शहरों में तो महीनों तक जारी रहने वाले लॉकडाउन लगाए गए थे।
चीन में इन्फ्लूएंजा के मामलों में पिछले एक हफ्ते में अचानक वृद्धि हुई है। सबसे ज्यादा असर उत्तर-पश्चिमी शहर शीआन में देखने को मिला है। शीआन की आबादी लगभग 1.3 करोड़ है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, लगातार छह हफ्तों से पॉजिटिविटी रेट में बढ़ोतरी जारी है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने कहा कि फ्लू की पॉजिटिवीटी रेट पिछले सप्ताह के 25.1 फीसदी से बढ़कर इस सप्ताह 41.6 फीसदी हो गया है।

जब चीन में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं, फ्लू के मामले बड़ी संख्या में लोगों को बीमार कर रहे हैं। बच्चों के बीमार पड़ने और एंटीवायरल दवा की कमी के कारण चीन भर के कई स्कूलों ने कक्षाओं को निलंबित कर दिया है। वहीं सबसे ज्यादा प्रभावित शहर शीआन ने संक्रमण में वृद्धि को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।

क्या है H3N2 वायरस?
इन्फ्लुएंजा वायरस फ्लू की तरह ही संक्रामक बीमारी का कारण है। ये चार अलग-अलग प्रकार के होते हैं: ए, बी, सी और डी। इन्फ्लुएंजा ए को अलग-अलग उपप्रकारों में वर्गीकृत किया गया है और उनमें से एक H3N2 है। अमेरिका की संयुक्त राज्य रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार, 1968 की फ्लू महामारी का कारण H3N2 ही था। तब इसके कारण दुनिया भर में लगभग दस लाख लोगों की मौत हुई थी और अकेले अमेरिका में लगभग एक लाख लोग मारे गए थे। यही इन्फ्लुएंजा इस वक्त चीन की नई मुश्किल बना हुआ है।

और पढ़े  फ्लाईदुबई विमान हमला बड़ी चूक, अब इस्राइल की क्या तैयारी? मोसाद के पूर्व शीर्ष अफसर से खास बातचीत
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…