अयोध्या का भव्य रेलवे स्टेशन बनकर लगभग तैयार ।

Spread the love

अयोध्या का भव्य रेलवे स्टेशन बनकर लगभग तैयार ।

अयोध्या-

नव्य अयोध्या की सुंदरता में चार चांद लगाने वाला अयोध्या का भव्य रेलवे स्टेशन बनकर लगभग तैयार है। स्टेशन के तीन प्रवेश द्वार इसकी भव्यता का गवाह बनेंगे। टेढ़ी बाजार स्थित मुख्य प्रवेश द्वार अभी निर्माणाधीन है, इसे अष्टभुजी पिरामिड का स्वरूप दिया जा रहा है, जबकि रायगंज की ओर निर्मित धनुषाकार प्रवेश द्वार सभी द्वार पर लग रहे बनकर बंशी पहाड़पुर से आए तैयार हो लाल गुलाबी पत्थर गया है। इन सभी द्वार की बाहरी दीवारों पर बंशी पहाड़पुर से आए लाल गुलाबी पत्थरों को लगाया जा रहा है। वहीं श्रीराम अस्पताल की ओर बनने वाले तीसरा द्वार पर अभी पेंच फंसा हुआ है।
वर्ष 2018 में शुरू हुए अयोध्या रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण कार्य का पहले फेज का काम लगभग पूरा होने को है। नई बिल्डिंग लगभग बनकर तैयार है। यहां बुजुर्गों और महिलाओं की सुविधा के लिए लिफ्ट व एस्केलेटर, एसी वेटिंग रूम, वॉशरूम, पेयजल बूथ, फूड प्लाजा समेत अन्य सुविधाएं तैयार हो चुकी हैं। पूरे भवन को एसी बनाया गया है। दिव्यांगों के लिए रैंप की व्यवस्था की गई है।
वहीं, इस स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार टेढ़ी बाजार चौराहे पर बनाया जा रहा है। यह कार्य भी तकरीबन 60 फीसदी पूरा हो चुका है। दूसरा प्रवेश द्वार स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रायगंज मार्ग पर किया गया है, धनुषाकार में बना यह प्रवेश द्वार बनकर

तैयार हो गया है। इन पत्थरों का प्रयोग राममंदिर निर्माण में भी किया जा रहा है। तीसरा प्रवेश द्वार श्रीराम अस्पताल के सामने बनना है।
इससे पहले यहां से स्टेशन तक की
करीब तीन सौ मीटर की दूरी के मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है। इसके लिए जमीन की नाप कर ली गई है। चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण होने के बाद यहाँ प्रवेश द्वार का निर्माण शुरू होगा।

और पढ़े  छत पर रखा सिलिंडर गर्मी से फटा, 100 मीटर दूर तक गिरे टुकड़े, दीवारों में दरारें, ब्लास्ट का एक कारण ये भी

Spread the love
  • Related Posts

    हिरासत में बिगड़ी सुभासपा नेता की तबीयत, वाराणसी में थाना प्रभारी सस्पेंड, 10 मिनट तक जाम रहा हाईवे

    Spread the love

    Spread the loveफूलपुर थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब पुलिस पूछताछ के लिए ले जाए जाने के बाद सुभासपा नेता की अचानक तबीयत बिगड़ने…


    Spread the love

    दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड: 1 लाख का इनामी रवि मुठभेड़ में ढेर, SHO को लगी गोली, प्रदीप और भोले की तलाश

    Spread the love

    Spread the loveजौनपुर में चर्चित दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। देर रात…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *