तेरी मेरी लव स्टोरी LOVE:- विवाहिता महिला को किराये पर रहते समय हुआ अपने माकन मालिक से प्यार फिर बने शारीरिक संबंध और अब इस बात को लेकर है परेशान,आखिर क्या हुआ मकान मालिक और किरायेदार की लव स्टोरी का एंड

Spread the love

तेरी मेरी लव स्टोरी LOVE:- विवाहिता महिला को किराये पर रहते समय हुआ अपने माकन मालिक से प्यार फिर बने शारीरिक संबंध और अब इस बात को लेकर है परेशान,आखिर क्या हुआ मकान मालिक और किरायेदार की लव स्टोरी का एंड

मुरादाबाद के अगवानपुर में शनिवार को प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी एक विवाहिता ने जमकर ड्रामा किया। पुलिस ने तहरीर मांगी तो उसने प्रेमी पर कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। तब पुलिस ने युवक का शांतिभंग की धारा में चालान कर कार्रवाई की।

महिला ने बताया कि उसकी शादी कांठ के एक गांव में हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। पति महिला को तरह-तरह से तंग करता था। इसलिए उसने पति के खिलाफ मुकदमा करा दिया था। इसी वजह से वह छह माह से पति से अलग रह रही है। वह अगवानपुर के एक मोहल्ले में किराये पर कमरा लेकर रहने लगी थी। इसी दौरान मकान मालिक के बेटे से उसके प्रेम संबंध हो गए।
महिला का आरोप है कि इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाए हैं। उनकी प्रेम कहनी की भनक परिवार के लोगों को लगी तो मकान मालिक ने महिला को घर से निकाल दिया। इसके बाद युवक ने महिला को हरथला क्षेत्र में किराये का कमरा दिला दिया था। आरोप है कि युवक भी इसके साथ वहीं रहने लगा। इसी बीच परिजनों ने युवक की शादी अन्य युवती से तय कर दी।
17 मार्च को उसकी शादी होनी है। महिला को इसकी जानकारी हुई तो वह युवक के घर जाकर बैठ गई। इससे मोहल्ले में हंगामा हो गया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस महिला को चौकी पर ले गई। यहां लोगों ने महिला को समझाकर मामले को निपटा दिया, लेकिन शनिवार को महिला फिर से पुलिस चौकी पहुंच गई।
जहां वह युवक से शादी करने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने युवक को भी चौकी में बुला लिया। चौकी इंचार्ज मृदुल कुमार ने बताया कि महिला चौकी पर आई थी। उसने युवक से शादी करने की बात रखी थी। युवक शादी करने को तैयार नहीं है। महिला से प्रार्थना पत्र मांगा तो उसने युवक पर कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। फिलहाल युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।

और पढ़े  अयोध्या- मेडिकल कॉलेज में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल, विद्यार्थियों को मिला प्रशिक्षण

Spread the love
  • Related Posts

    हिरासत में बिगड़ी सुभासपा नेता की तबीयत, वाराणसी में थाना प्रभारी सस्पेंड, 10 मिनट तक जाम रहा हाईवे

    Spread the love

    Spread the loveफूलपुर थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब पुलिस पूछताछ के लिए ले जाए जाने के बाद सुभासपा नेता की अचानक तबीयत बिगड़ने…


    Spread the love

    दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड: 1 लाख का इनामी रवि मुठभेड़ में ढेर, SHO को लगी गोली, प्रदीप और भोले की तलाश

    Spread the love

    Spread the loveजौनपुर में चर्चित दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। देर रात…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *