तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर 1 की मौत, 2 घायल।

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर एक की मौत, दो घायल।

अयोध्या-
मिल्कीपुर इनायत नगर थाना के बारुन चौकी क्षेत्र के रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पटखौली पर
शुक्रवार सुबह बरीक्षा समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार महिला सहित तीन लोगों को सड़क पार करते हुए फैजाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार 70 वर्षीय वृद्ध मिहिलाल निवासी मोहद्दी पुर की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक देवा निवासी कोटडीह व सुरसता निवासी मोहद्दीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने भाग रही गाड़ी और चालक दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। लोगों का आरोप है कि सूचना के बावजूद भी काफी विलंब से स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। तब जाकर घायलों को सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 70 वर्षीय वृद्ध मिहिलाल को मृत घोषित कर दिया। वही देवा तथा सूरसता की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि गाड़ी व चालक कब्जे में है। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।

और पढ़े  UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…