होली पर सरकार का विरोधियों को तोहफा,होली पर भाजपा ने दिया कांग्रेस को तोहफा.

Spread the love

होली पर सरकार का विरोधियों को तोहफा,होली पर भाजपा ने दिया कांग्रेस को तोहफा.

विशेष संवाददाता – साजिद खान

“चले थे चार सौ से ग्यारह सौ तक पहुंचे”त्यौहार पर गुजियों की मिठास कम करने पहुंचे”
होली से ठीक पहले सरकार ने जैसे ही सिलेण्डर की कीमत में इज़ाफ़ा कर विरोधियों को उसको कोसकर खुद को जनता का
सच्चा हितैषी दिखाने का बहाना दिया मगर इस सबसे गरीब को कोई सुकून हासिल नहीं हुआ
कीमत में इज़ाफ़ा और विरोध के बहाने खुद को हमदर्द बताने की कवायद जहां सरकार को लाभ और
उसके विरोधियों को प्रदर्शन का बहाना दे रही है , यही गरीब इंसान को खालिस परेशां कर रही है
त्यौहार खुशियों को लाता है और खर्चे में इज़ाफ़ा कराता है अब ऐसे में सिलेण्डर की कीमत
अचानक बढ़ जाए तो तकलीफ तो लाज़मी है | मगर किसकी, मिडिलकलास और गरीब की |
समाज के संपन्न लोगो के माथे पर इससे कोई शिकन तो नहीं आएगी | गरीब पप्पू के घर
बनने वाली गुजियों में मिठास कुछ कम होगी और बच्चों को त्यौहार पर मिलने वाली खुशी
की पेशगी में आनाकानी नज़र आएगी | अच्छा तो यह होता की सरकार अपनी विरोधियों को होली का
तौहफा देने के बजाए सिलेंडर की कीमत कम करके गरीब पप्पू को तौहफा देकर उसके बच्चों की दुआ लेती
और विरोधी पार्टियों के प्रदर्शनबहादुरों को स्मृति ईरानी को झूठ की रानी कहलवाने व सड़क पर सड़क पर चूल्हा
रखकर प्रदर्शन की ज़हमत से बचाती


Spread the love
और पढ़े  खाकी बनाम सेना: आईटीबीपी के जवानों ने घेरा कमिश्नर दफ्तर, जवान की मां का हाथ काटने के मामले में CMO को भी उठा लाए
  • Related Posts

    हिरासत में बिगड़ी सुभासपा नेता की तबीयत, वाराणसी में थाना प्रभारी सस्पेंड, 10 मिनट तक जाम रहा हाईवे

    Spread the love

    Spread the loveफूलपुर थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब पुलिस पूछताछ के लिए ले जाए जाने के बाद सुभासपा नेता की अचानक तबीयत बिगड़ने…


    Spread the love

    दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड: 1 लाख का इनामी रवि मुठभेड़ में ढेर, SHO को लगी गोली, प्रदीप और भोले की तलाश

    Spread the love

    Spread the loveजौनपुर में चर्चित दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। देर रात…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *