बड़ा हादसा :मेरठ-पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोरेज में फटा बॉयलर,7 लोंगो की मौत, 50 से जयादा लोग घायल

Spread the love

बड़ा हादसा :मेरठ-पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोरेज में फटा बॉयलर,7 लोंगो की मौत, 50 से जयादा लोग घायल

मेरठ जनपद के दौराला क्षेत्र में बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया गया कि कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फट गया, जिसके चलते गैस रिसाव हो गई है और पूरी छत ही उड़ गई। सूत्रों के मुताबिक, चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 50-60 मजदूर घायल हुए हैं। हालांकि अभी मरने वालों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बताया गया कि कुछ मजदूर मलबे में दबे तो कुछ रिसाव से बेहोश हुए हैं, जिनको मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का दौराला में कोल्ड स्टोर है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे कोल्ड स्टोर में बॉयलर फट गया। जिससे निमोनिया गैस का रिसाव पूरे कोल्ड स्टोर में हो गया। गैस रिसाव में 50 मजदूर बेहोश होने बताए गए हैं। इसकी जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं बेहोश हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा हैं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

घटना की जानकारी लगने पर डीएम, एसएसपी, एडीएम सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीएमओ और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। वहीं कमिश्नर भी मौके पर पहुंच गए हैं। इनके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, पूर्व विधायक संगीत सोम भी मौके पर पहुंचे।

11 एंबुलेंस पहुची
हादसे के बाद मौके पर दर्जनों एंबुलेंस और आला अधिकारी पहुंच गए हैं। एक के बाद एक लगभग 11 एंबुलेंस मलबे में दबे मजदूरों को लेकर मेरठ पहुंच गई। बचाव कार्य जारी है। वहीं अधिकारियों के निर्देश पर 2-3 जेसीबी मौके पर बुलाई गई है, जो मलबे को हटाकर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकालने में लगी है।

और पढ़े  खाकी बनाम सेना: आईटीबीपी के जवानों ने घेरा कमिश्नर दफ्तर, जवान की मां का हाथ काटने के मामले में CMO को भी उठा लाए

Spread the love
  • Related Posts

    विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के बाद अलीगढ़ में खेत में उतारा, दोनों पायलट सुरक्षित

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ के धनीपुर हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले एक प्रशिक्षु जहाज में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट को थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव चंगेरी के पास एक…


    Spread the love

    अयोध्या- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस, ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत, 3 की मौत, दो की हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस, ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *