हाथी का तांडव : यज्ञ समारोह में भगदड़ मचने से बिदके हाथी ने 3 लोगों को कुचला, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Spread the love

हाथी का तांडव : यज्ञ समारोह में भगदड़ मचने से बिदके हाथी ने 3 लोगों को कुचला, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां तिवारीपुर इलाके के जगतबेला स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव में आयोजित यज्ञ समारोह के दौरान एक हाथी बिदक (भड़क) गया। गुस्साए हाथी ने कई लोगों को रौंद दिया है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना को लेकर सीएम योगी ने भी दुख जताया और मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है।

लोगों ने बताया कि हाथी को यज्ञ में बुलाया गया था। उसने पंडाल में जमकर तांडव मचाया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हाथी तांडव मचाते हुए सड़क पर दौड़ने लगा। इस दौरान जो भी उसके रास्ते में आया, वह उसे कुचलते चला गया। हालांकि, अभी मौतों की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है।

बताया जा रहा है कि यज्ञ के दौरान बहुत शोर हो रहा था। कुछ लोग हाथी को छेड़ भी रहे थे। इससे वह बिदक गया। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी पहुंच गए है। हाथी गांव के अंदर से होते हुए खेत में भाग गया है। उसे काबू में करने की कोशिश हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आज यज्ञ का कलश यात्रा निकाला जा रहा था। इसे लेकर गांव में बड़े जोर शोर से तैयारियां चल रही थीं। इस कलश यात्रा के जुलूस में शामिल होने के लिए हाथी को भी बुलाया गया था। मौके पर एक हजार के करीब लोग पंडाल में थे। यज्ञ स्थल पर हाथी को देखकर लोग उसके साथ सेल्फी लेने की होड़ में जुट गए। इस दौरान लोगों ने हाथी को चारों तरफ से घेर लिया। लोगों का शोर सुनकर हाथी भड़क गया। इस घटना में दो महिला कांति देवी (55), पत्नी शंकर उपाध्याय, कौशल्या देवी (50) पत्नी दिलीप कुमार और कौशल्या का नाती कृष्णा (4) की मौत की हो गई।

और पढ़े  Strike: तीन दिन के लिए थमे 14 हजार ट्रकों के पहिए, हड़ताल से सप्लाई पर असर, गोदामों में अटका माल

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

जगतबेला स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और परिजनों को 5-5 लाख रुपये दिए जाने का निर्देश दिया।


Spread the love
  • Related Posts

    छत पर रखा सिलिंडर गर्मी से फटा, 100 मीटर दूर तक गिरे टुकड़े, दीवारों में दरारें, ब्लास्ट का एक कारण ये भी

    Spread the love

    Spread the loveमुरादाबाद शहर की बेहद घनी आबादी वाले लालबाग में शनिवार की दोपहर मकान की तीसरी मंजिल की छत पर रखा गैस सिलिंडर गर्मी के चलते फट गया। उस…


    Spread the love

    हाथ कटने का मामला: अब दोबारा होगी जांच, ITBP के अफसर भी होंगे शामिल, पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने ये बात कही

    Spread the love

    Spread the loveकानपुर में आईटीबीपी के जवान विकास सिंह की मां निर्मला देवी के हाथ कटने के मामले की जांच रिपोर्ट पर पक्षपाती होने का आरोप लगा है। इसके बाद…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *