जुआरियों पर किशोरी को जबरन तेजाब पिलाने का आरोप

Spread the love

जुआरियों पर किशोरी को जबरन तेजाब पिलाने का आरोप

रिपोर्टर- साजिद खान

शाहजहांपुर

चौक कोतवाली थाना क्षेत्र के मतानी मोहल्ले में पड़ोस के घर में जुआ खेल रहे जुआरियों पर एक लड़की को जबरन तेजाब पिलाने का आरोप लगा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित लड़की को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। लड़की की मां ने बताया कि उनके पड़ोसी जितेंद्र के घर में बाहर से लोग आकर जुआ खेला करते हैं और आज भी पड़ोसी जितेंद्र के घर पर जुआरी जुआ खेल रहे थे। तभी किसी ने सूचना दी कि पुलिस आ रही है। पुलिस का नाम सुनकर जुआरी पीड़ित लड़की के घर से भागने को निकलने लगे ।जिस का विरोध लड़की के घरवालों ने किया तो पड़ोसी जुआरियों ने नाराज होकर पहले लड़की के साथ मारपीट की और बाद में लड़की को जबरन तेजाब पिला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़की को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। चौक कोतवाली के मतानी मोहल्ले के निवासी रामदास के पड़ोसी जितेंद्र ने उसकी बेटी नैंसी को जबरन तेजाब पिला दिया। अस्पताल में भर्ती नैंसी की मां ने बताया कि उसके पड़ोसी जितेंद्र के घर में आए दिन जुआ खेला जाता है और आज भी कई लोग जितेंद्र के घर में बैठकर जुआ खेल रहे थे। तभी किसी ने पुलिस के आने की सूचना दी और जुआरी उसके घर से होकर भागने लगे। जिसका विरोध उसने किया इसी बात से नाराज जितेंद्र और उसके घर वालों ने मिलकर पहले तो उसकी बेटी नैंसी के साथ मारपीट की और बाद में जबरन उसकी बेटी को तेजाब पिला दिया।

और पढ़े  महिला बाउंसर ने प्रेमी को मारा: आधी रात में वारदात, अर्धनग्न हालत में था शव, युवक के फोन में है ऐसा वीडियो

Spread the love
  • Related Posts

    खाकी बनाम सेना: आईटीबीपी के जवानों ने घेरा कमिश्नर दफ्तर, जवान की मां का हाथ काटने के मामले में CMO को भी उठा लाए

    Spread the love

    Spread the loveकानपुर में आईटीबीपी जवान विकास सिंह ने मां निर्मला देवी के हाथ कटने के मामले में सीएमओ को कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टरों को बचाने का आरोप लगाया है।…


    Spread the love

    भीषण गर्मी में बिजली कटौती का कहर, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सरकार पर दबाव बढ़ाया, जानें मामला

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश में बढ़ती बिजली कटौती और खराब आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सरकार पर दबाव बढ़ाया है। भाजपा विधायकों से लेकर कांग्रेस नेताओं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *