जिला करागार के बंदियों को दिया जायेगा व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण

जिला करागार के बंदियों को दिया जायेगा व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण

रिपोर्टर -साजिद खान

शाहजहाँपुर

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में कौशल विकास मिशन अन्तर्गत जेल स्किल ट्रेनिंग कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के कारागार में निरुद्ध बंदियों को व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु जारी शासनादेश में दिये गये प्राविधानों के अनुसार कौशल प्रशिक्षण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि बंदियों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने व आजीविका अर्जन हेतु सम्भावनाओं की दृष्टि से उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु वंदियों का चिन्हीकरण कराया जायेगा। समिति की सहमति के अनुसार ट्रेनिंग पार्टनर का चयन भी किया गया।
जिलाधिकारी ने कौशल विकास एवं कारागार विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि बंदियो का चिन्हान्कन समय से कराया जाये। उन्होने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा आबद्ध प्रशिक्षण प्रदाताओं के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में निरूद्ध बंदियों के रूचि के अनुसार व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित हुआ है, जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गये कि पूर्व में आवद्ध प्रशिक्षण प्रदाता ई-आश्रम इन्फोटेक प्रा० लिमिटेड का चयन उक्त प्रशिक्षण हेतु किया गया। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को एक सप्ताह के अन्दर लाभार्थियों का चयन किये जाने हेतु निर्देशित किया।
बैठक के दौरान प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड श्रीमती नेहा सिंह, प्राचार्य आई.टी.आई. श्री नागेन्द्र सिंह, अधीक्षक जिला कारागार श्री मिजाजी लाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री अखंड प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित

और पढ़े  UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन
  • Related Posts

    राममंदिर के नए CEO: ट्रस्ट के पास ही रहेगा ये अंतिम अधिकार, तकनीक से चढ़ावे की गिनती, जानें किसका क्या काम

    श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए पहली बार मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति की गई है। सीईओ को ट्रस्ट का पेशेवर प्रशासनिक हाथ माना जा सकता है, लेकिन वह ट्रस्ट…

    यूपी: एनएचएआई टोल प्लाजा पर ED का छापा, फर्जीवाड़े पर 14 ठिकानों पर जांच, 1.03 करोड़ बरामद

    नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अलग-अलग टोल प्लाजा पर कथित टोल कलेक्शन फर्जीवाड़े की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लखनऊ जोनल कार्यालय ने बुधवार को…