अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन की राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के अयोध्या प्रवास के अंतर्गत सील प्रतिनिधियों की पत्रकार वार्ता..

Spread the love

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन की राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के अयोध्या प्रवास के अंतर्गत सील प्रतिनिधियों की पत्रकार वार्ता..

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन (SEIL) की राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के अयोध्या प्रवास के अंतर्गत सील प्रतिनिधियों की पत्रकार वार्ता आज सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई।वार्ता को संबोधित करते हुए यात्रा के कोऑर्डिनेटर जेली इते ने बताया कि भारत विविधता में एकता वाला देश है।पूर्वोत्तर के प्रतिनिधियों ने अपनी इस यात्रा में अयोध्या की आध्यात्मिक,सामाजिक व विविध विषयों का अनुभव प्राप्त किया।अयोध्या में आकर भारत के सच्चे इतिहास से हमारा सरोकार हुआ है।यह निश्चित ही मंगल सूचक है।प्रतिनिधियों का निवास परिवारों में ही था जिससे उन्होंने यहाँ के खान पान जीवनचर्या व रहन सहन का भी अनुभव प्राप्त किया।यह यात्रा एक भारत के अनुभव की यात्रा है।हमारी सांस्कृतिक विरासत सम्पूर्ण भारत को जोड़ने वाली है।यात्रा के को कोऑर्डिनेटर हर्ष रंजन ने कहा कि पर्वोत्तर के छात्र एवं छात्रा वहाँ के पहली बार ट्रैन में बैठे उनके लिए बहुत ही गर्व महसूस हुआ अपने जिला से बाहर आके पहली बार राज्यपाल एवं डिरेक्टर ,कुलपति से मुलाकात हुआ । विश्विद्यालय भी घुमना उनके लिए बहुत गर्व के बात हैं।सील प्रतिनिधि पेमा ढेकी ने बताया कि अयोध्या के स्वागत की परंपरा बहुत अच्छी लगी।यहां का भ्रमण निश्चित ही अत्यंत आनन्ददायक है।सील प्रतिनिधि जादूमनी जमातिया ने बताया कि प्रभु श्रीरामजन्मभूमि पर आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।प्रभु राम का दर्शन हुआ काफी अच्छा लगा।
अभाविप के राज्य विश्वविद्यालय कार्य के राष्ट्रीय संयोजक अंकित शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा का उद्देश्य सम्पूर्ण भारत के कला संस्कृति व जीवन शैली को आपस में जोड़ना है।एक भारत श्रेष्ठ भारत में सबकी भूमिका का निर्वहन आवश्यक है।पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक पृष्टभूमि का पोषक है।
अभाविप के महानगर सहमंत्री सत्यम ने बताया कि अयोध्या के परिवारों में भी प्रतिनिधियों को लेकर काफी उत्साह था।अयोध्या ने मनःपूर्वक प्रतिनिधियों का स्वागत किया।
पत्रकार वार्ता में सील यात्रा संयोजक नवीन आज़ाद की भी उपस्थिति रही।

और पढ़े  प्रदेश में 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, 12 घंटे में 363 अफसर इधर से उधर, कई जिलों के बदले एसडीएम

Spread the love
  • Related Posts

    हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़…


    Spread the love

    आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही व निगरानी में नाकामी की पुष्टि हुई है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *