अंसारी से यारी पड़ी इन 8 लोगों को भारी,जेल अधीक्षक-डिप्टी जेलर समेत 8 निलंबित।

अंसारी से यारी पड़ी इन 8 लोगों को भारी,जेल अधीक्षक-डिप्टी जेलर समेत 8 निलंबित।

जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी को जेल से भगाने की साजिश रचने में उसकी पत्नी निखत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। निखत शुक्रवार को बंदी मुलाकाती रजिस्टर में नाम दर्ज कराए बिना पति से मिलने जेल पहुंची थी। मामले में जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर समेत 8 जेलकर्मियों को निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है। इन सभी पर अब्बास से साठगांठ का आरोप है। निखत व उसके वाहन चालक के अलावा जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर, सिपाही जगमोहन समेत कई अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मनी लॉन्ड्रिंग में अब्बास जिला जेल रगौली में लगभग ढाई माह से बंद है। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला प्राइवेट वाहन से जिला जेल पहुंचीं। दोनों सीधे अब्बास की बैरक में पहुंचे। लेकिन वह नहीं मिला। वहां से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं।

डीएम व एसपी मुलाकाती कक्ष में पहुंचे तो वहां भी कोई नहीं था। परिसर में ही डिप्टी जेलर के कमरे के बाहर ताला लगा था, जबकि निखत अंदर बैठी थी। डीएम व एसपी ने बताया कि एक मिनट पहले ही अब्बास वहां से निकलकर अपनी बैरक में चला गया था। बिना रजिस्टर में एंट्री व सूचना के निखत विधायक से मिलने आई थी। महिला पुलिस ने जब निखत को गिरफ्तार किया तो उसने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उसके पास से दो मोबाइल, सऊदी अरब की कुछ मुद्राएं, 21 हजार रुपये व सोने के जेवर बरामद हुए हैं।

और पढ़े  अयोध्या- गुरु की स्मृतियों में भावुक हुई अयोध्या की संत परंपरा, 12वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जगद्गुरु स्वामी कमलाकांताचार्य

इनके खिलाफ एफआईआर
जेल के बाहर गाड़ी लिए खड़े निखत के वाहन चालक नियाज को भी पकड़ लिया गया है। अब्बास, निखत, नियाज, जेल अधीक्षक अशोक सागर, डिप्टी जेलर सुशील कुमार, कांस्टेबल जगमोहन व कुछ अज्ञात ड्यूटीरत सिपाहियों के खिलाफ विधायक को जेल से भगाने की साजिश रचने, हत्या व रंगदारी वसूलने की धमकी, नियमों की अनदेखी कर मुलाकात करने-करानेे, जेल में आपत्तिजनक सामग्री रखने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मेडिकल के बाद शाम को निखत व नियाज को जेल भेजा गया।

  • Related Posts

    जितेंद्र मिश्रा कौन हैं जिन्हें बनाया गया राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निभाई मुख्य भूमिका

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के व्यवस्थित और प्रभावी संचालन के लिए पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)नियुक्त किया है।…

    जन्माष्टमी 2026: नंदभवन में गूंज रहीं बधाइयां, कृष्णमय हुआ नंदगांव

    नंद के आंगन में अभी कान्हा का जन्म नहीं हुआ है, लेकिन नंदगांव में उनकी बधाइयां गूंजने लगी हैं। सावन पूर्णिमा की रात नंदभवन में जैसे ही समाज गायन की…