हल्द्वानी: शहर में राज्य कर विभाग के अधिकारियों के पड़े छापे, मिली बिलों में गड़बड़ी लगाया 4.50 लाख का जुर्माना।

Spread the love

हल्द्वानी: शहर में राज्य कर विभाग के अधिकारियों के पड़े छापे, मिली बिलों में गड़बड़ी लगाया 4.50 लाख का जुर्माना।

राज्य कर विभाग (जीएसटी) विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान हल्द्वानी आजाद नगर में विक्रेता और शक्तिफार्म में तंबाकू सप्लायर के खिलाफ कार्रवाई की है। बिलों में गड़बड़ी पाए जाने पर दोनों का 4.50 लाख रुपये का चालान काटा गया। लेन-देने से संबंधित खाते सीज कर जांच शुरू कर दी है।राज्य कर विभाग की डिप्टी कमिश्नर स्मिता ने बताया कि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निर्देशन पर तंबाकू और लकड़ी कारोबारियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। बृहस्पतिवार को सितारगंज से आ रहे ट्रक को पकड़कर चेकिंग की गई। ट्रक में बीड़ी-सिगरेट आदि लदा हुआ था। चालक ने जो दस्तावेज दिखाए उसमें अलग-अलग लोगों के नाम के बिल कटे हुए थे जबकि यह हल्द्वानी में एक ही व्यवसायी के पास जा रहे थे।
इसी बीच एक टीम को शक्तिफार्म स्थित तंबाकू सप्लायर के यहां छापा मारने के लिए रवाना किया गया। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर दोनों के खाते सीज कर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि चार बड़ी फर्म रडार पर है। टीम में असिस्टेंट कमिश्नर दीपक कुमार, पूरन सिंह, सतीश कुमार आदि थे।


Spread the love
और पढ़े  चारधाम यात्रा: केदारनाथ अस्पताल में भर्ती मरीज की हालत गंभीर, एयर एम्बुलेंस से एम्स किया रेफर
  • Related Posts

    देहरादून- बीसी खंडूड़ी को अंतिम विदाई: पंचतत्व में विलीन, CM धामी, उपराष्ट्रपति सहित राजनेताओं ने जताया शोक

    Spread the love

    Spread the loveमेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। सीएम धामी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित तमाम बड़े राजनेता खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने…


    Spread the love

     नई टिहरी- हेलिकॉप्टर की खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आया, 6 यात्री थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveचंबा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान के दौरान ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी समस्या होने पर सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करानी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *