अयोध्या अकेडमी के छात्र छात्राओं ने सिखे मार्शल आर्ट्स एवम् आत्म सुरक्षा के गुण।।

Spread the love

अयोध्या अकेडमी के छात्र छात्राओं ने सिखे मार्शल आर्ट्स एवम् आत्म सुरक्षा के गुण।।

आज दिनांक 6 फरवरी 2023 को हमारे विद्यालय अयोध्या अकेडमी में मार्शल आर्ट का समापन समारोह संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रदीप तिवारी जी ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीव सिंह जी (एलआईसी एच जी ए) एवं (संचालक द लिफ्टर्स क्लब जिम)अयोध्या रहे। इनका स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सौम्या अचारी, उप प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र कुमार, वरिष्ट अध्यापक श्री मृत्युंजय मिश्रा, मोहित सिन्हा आदि ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के 135 छात्रों ने 2 माह के प्रशिक्षण के उपरांत कोच श्री अभय सिंह (क्यो कुशन मार्शल आर्ट्स) का सामूहिक प्रदर्शन एवं सामाजिक दिनचर्या में आत्म सुरक्षा की कला का उपयोग भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित छात्रों द्वारा अभिनय द्वारा प्रस्तुत किया, जैसे नारी सुरक्षा, रैगिंग, बैंक डकैती, अपहरण एवं विषम परिस्थितियों में इस कला द्वारा स्वयं एवं सामाजिक सुरक्षा नाटक के रूप में प्रस्तुत किया जिसमें क्यों कुशन की कला का समन्वय मिला।
तदोपरांत विद्यालय के मार्शल आर्ट्स कोच श्री अभय सिंह जी ने मार्शल आर्ट की कला एवं इनके सुनहरे इतिहास पर प्रकाश डाला व श्री भूपेंद्र सिंह एवं छात्रों ने अपने निजी प्रस्तुतीकरण किया जिनमे काता, लॉक, थ्रो, किक, पंच आदि सम्मिलित रहे। बच्चों के लिए ई ग्रुप, ई लेसन रिकॉर्डेड फॉर्मेट में श्रेणी अनुसार डाइट चार्ट विंग द्वारा उपलब्ध कराया गया है।
विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रदीप तिवारी जी ने सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सर्टिफिकेट/ मोमेंटो का वितरण किया।
अंत में विद्यालय के मार्शल आर्ट के छात्रों द्वारा पिरामिड का प्रदर्शन किया गया एवं ध्वजारोहण किया गया।श्री दिविष्ठ सर (विंग संचालक) द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ किया गया । इस मौके पर गौरी द्विवेदी, शिशिर मिश्रा, जी डी तिवारी, सुनीता, लक्ष्मी, अभिषेक श्रीवास्तव, खुशबू पांडे आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  बाप ने किए थे बेटी के टुकड़े-टुकड़े, 5 ट्रेन में बक्से और बैग में छोड़े, सिर यहां फेंका, इस बात से था खफा

Spread the love
  • Related Posts

    महिला बाउंसर ने प्रेमी को मारा: आधी रात में वारदात, अर्धनग्न हालत में था शव, युवक के फोन में है ऐसा वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveपुरानी बर्फ फैक्टरी के सामने लगे मेले में काम करने वाले सेवरही थाना क्षेत्र के पिपरा मुस्तकिल अगरवा गांव के शुक्ल टोला निवासी 34 वर्षीय शैलेश शुक्ल की…


    Spread the love

    एक गोली दो मौतें: पत्नी को पीठ से लगा व्यापारी ने खुद को गोली से उड़ाया, दोनों की मौत, महिला को था कैंसर

    Spread the love

    Spread the loveआर्थिक तंगी और पत्नी की बीमारी से परेशान कस्बे के मुख्य बाजार निवासी बर्तन व्यापारी सुनील रस्तोगी (50) ने बृहस्पतिवार की सुबह पत्नी नेहा रस्तोगी (45) को पीठ…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *