Death: भाजपा के सांसद रवि किशन के बड़े भाई राम किशन शुक्ला का हुआ निधन

Spread the love

Death: भाजपा के सांसद रवि किशन के बड़े भाई राम किशन शुक्ला का हुआ निधन

भाजपा सांसद रवि किशन के परिवार पर टुटा दुखों का पहाड़ । रवि किशन के बड़े भाई राम किशन शुक्ला का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। उनकी उम्र 53 वर्ष थी। बता दें कि अभिनेता के भाई का निधन दोपहर में 12 बजे के करीब हुआ था। अभिनेता ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। इस समय रवि किशन के परिवार में शोक की लहर है। उनको इस बात की जानकारी होते ही अभिनेता मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।

रवि किशन ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
अपने भाई के निधन की जानकारी देते हुए रवि किशन ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘दुःखद मेरे बड़े भाई श्री रामकिशन शुक्ला जी का अचानक ह्रदय गति रुकने के कारण मुंबई के नानावटी अस्पताल में दोपहर 12 बजे निधन हो गया है। महादेव से प्रार्थना है कि अपने श्री चरणों में स्थान दे ओम् शान्ति शान्ति शान्ति’। रवि किशन के इस पोस्ट पर कमेंट कर भोजपुरी के सितारे दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह आदि ने भी दुख जताया है।

सांसद के बड़े भाई मुंबई में रहकर रवि किशन के प्रोडक्शन का काम देखते थे। जानकारी के अनुसार आज दोपहर में काम करते वक्त अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद राम किशन शुक्ला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। रवि किशन के यह भाई तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। बता दें कि इनका एक 25 साल का बेटा है जो कि सरकारी नौकरी में हैं, वहीं पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है।

और पढ़े  चंपत राय समेत तीन की सिस्टम आईडी निष्क्रिय, चढ़ावा गणना की नई व्यवस्था लागू, नए CEO की जल्द होगी नियुक्ति

Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही छात्र को रौंदा, मासूम की मौके पर हुई मौत, कॉलेज में की तोड़फोड़

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव राल पर स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: दान देने के तरीके में बड़ा बदलाव, अब ये काम करने से बच रहे श्रद्धालु

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन उनके दान देने के तरीके में बड़ा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *