बांकेबिहारी Temple: आज माघ पूर्णिमा पर दर्शन को उमड़ा जनसैलाब,कई श्रद्धालु हुए बेहोश

बांकेबिहारी Temple: आज माघ पूर्णिमा पर दर्शन को उमड़ा जनसैलाब,कई श्रद्धालु हुए बेहोश

उत्तरप्रदेश

तीर्थनगरी मथुरा में माघ पूर्णिमा के अवसर पर दर्शनार्थियों का जनसैलाब उमड़। इस मौके पर वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भी भारी भीड़ पहुंची। भीड़ का आलम यह था कि मंदिर से लेकर बाहर कुंज गलियों तक पैर रखने तक की जगह न बची होगी। इस दौरान भीड़ में फंस कर कई श्रद्धालु बेहोश होकर वहीं गिर गए।

इलाज के लिए अस्पताल में करना पड़ा भर्ती-

लोगों ने भीड़ के बीच बेहोश होने वाले श्रद्धालुओं के डॉक्टर के पास पहुंचाया। यहां तैनात स्वास्थ्य कर्मी डॉक्टर रणविजय सिंह और फार्मासिस्ट जितेंद्र सिंह ने उनका उपचार किया। ठीक होने पर उन्होंने बताया कि उनके नाम शांति स्वरूप (62) निवासी दिल्ली और श्वेता निवासी जबलपुर है। इसके अलावा रामजी प्रसाद झरिया (60) की भी भीड़ में फंसकर तबीयत खराब हो गई। उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वृंदावन स्थित ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आराध्य के दर्शन की अभिलाषा लिए हजारों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। इस कारण मंदिर और गलियों में भारी भीड़ रही। मंदिर में भीड़ की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए पुलिस के साथ-साथ आरआरएफ की तैनाती की गई।

और पढ़े  सूर्य किरण एयर शो आज से: जमीन से आसमान तक कड़ा सुरक्षा पहरा, ड्रोन पर रोक, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…