आगरा – क्रिकेटर दीपक चाहर की पत्नी के साथ 10 लाख की धोखाधड़ी, मिली जान से मारने की धमकी.

Spread the love

आगरा – क्रिकेटर दीपक चाहर की पत्नी के साथ 10 लाख की धोखाधड़ी, मिली जान से मारने की धमकी.

क्रिकेटर दीपक चाहर की पत्नी जया भारद्वाज के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना हरीपर्वत में क्रिकेटर के पिता ने कारोबारी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कारोबारी पिता-पुत्र ने जया भारद्वाज के साथ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्रिकेटर दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर ने बताया कि जया के साथ हैदराबाद राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी एवं कारोबारी कमलेश पारिख और उनके पुत्र ने 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। उन्होंने बताया कि एमजी रोड स्थित पारिख स्पोर्टस के मालिक ध्रुव पारिख और उनके पिता कमलेश पारिख से पिछले वर्ष व्यापार के सिलसिले में बातचीत हुई थी। पिता-पुत्र चंद्रधीर अपार्टमेंट, अवंती कारपोरेशन हाउसिंग सोसाइटी हैदराबाद के रहने वाले हैं। कमलेश पारिख, हैदराबाद के जूता कारोबारी हैं। वह हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशसन में राज्य टीमों के पूर्व पदाधिकारी भी हैं।

जया भारद्वाज ने ध्रुव पारिख व कमलेश पारिख पर विश्वास करके व्यापार के लिए एग्रीमेंट किया था। सात अक्टूबर 2022 को उनके खाते में दस लाख रुपये ऑनलाइन स्थानांतरित कर दिए। दोनों ने धोखाधड़ी एवं बदनीयती से अमानत में खयानत करते हुए रकम हड़प ली। मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि क्रिकेटर दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर की तहरीर पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत में मुकदमा दर्ज किया है।

और पढ़े  आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील

Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही छात्र को रौंदा, मासूम की मौके पर हुई मौत, कॉलेज में की तोड़फोड़

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव राल पर स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: दान देने के तरीके में बड़ा बदलाव, अब ये काम करने से बच रहे श्रद्धालु

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन उनके दान देने के तरीके में बड़ा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *