हल्द्वानी: दोस्त ने दोस्त पर झोकां फायर,पुलिस ने मात्र 8 घन्टे में किया गिरफ्तार ।

हल्द्वानी: दोस्त ने दोस्त पर झोकां फायर,पुलिस ने मात्र 8 घन्टे में किया गिरफ्तार ।

दिनांक 31.01.2023 को वादी विक्रम सिंह निवासी मूलाकोट थाना पाटी जिला चम्पावत हाल निवासी THE CHEF BAKERS PANCHAKKI KATHGODAM ने थाना काठगोदाम में आकर एक तहरीर दी गई कि उनका भाई विशन सिंह उर्फ विष्णु पनचक्ती चौराहे के पास स्थित AM TO PM CAFE के किचन में संजू विष्ट , दीपक , अर्जुन , गोकुल , अंकित आदि के साथ मौजूद था जहां दीपक द्वारा लाये गये अवैध पिस्टल से संजू विष्ट ने मेरे भाई को जान से मारने की नियत से मुंह पर फायर कर जान से मारने का प्रयास किया गया है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना काठगोदाम में नामजद आरोपियों के विरूद्द मुकदमा पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु विवेचना तत्काल उ0नि0 महेन्द्र राज चौकी प्रभारी दमुवाढूगां के सुपुर्द की गई।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

श्री प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम द्वारा मौके पर पहुच कर उच्चाधिकारीगण को सुचित कर घटना का बारिकी से निरीक्षण किया गया । श्री पंकज भट्ट , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के द्वारा मामले को गम्भीरता से से लेकर उपरोक्त फायरिंग की घटना का तत्काल खुलासा करने एवं अरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु श्री हरबन्स सिंह पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी ,श्री भूपेन्द्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी को अपने पर्यवेक्षण में घटना का अनावरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी द्वारा श्री प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम , श्री नन्दन सिंह रावत थानाध्यक्ष कालाढूगीं तथा श्री राजवीर सिंह नेगी प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में टीमे गठित की गई टीमो द्वारा अभियुक्तो को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने एवं अभियुक्तो की धर पकङ हेतु मुखबिर मामूर कर सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन करते हुये मात्र 08 घन्टे के भीतर ही पुलिस के अथक प्रयासों द्वारा आरोपियों को गोलापार स्टेडियम के पास गोलापुल से गिरफ्तार किया गया ।

और पढ़े  हरिद्वार कुंभ: 65 लाख से रेलवे-रोडवेज तक बनेंगे पैदल मार्ग, श्रद्धालुओं के लिए होगी सुविधा, लगेंगे संकेतक

पूछताछ- अभियुक्तो से पूछताछ के दौरान दीपक ने बताया कि कल मै अपने कमरे कलावती चौराहे से संजू के रेस्टोरेंट आ रहा था तो दो नहरिया के पास पेशाब करते समय यह गन झाङी में मिली थी जिसे लेकर मै अपने दोस्त संजू के रेस्टोरेंट एम टू पीएम पचक्की चौराहे गया तथा सोचा संजू के साथ जाकर कोतवाली में जमा कर देता हू इसी बीच संजू व बिशन सिंह के बीच आपसी विवाद हो गया जिस कारण कारण संजू ने बिशन पर गोली चला दी और बिशन सिंह को लग गयी ।

मुकदमे का विवरण

एफआईआर न0 12/23 धारा 307/34 भादवि व 3/25 आर्मस एक्ट
अभियुक्त का विवरण –
1- संजय सिंह बिष्ट उर्फ संजू पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम सांगो थाना व तहसील पाटी जिला चम्पावत उम्र 24 वर्ष
2- दीपक सिंह बिष्ट पुत्र राजेन्द्र सिंह बिष्ट निवासी ग्राम सनुगरा थाना पार्टी जिला चम्पावत उम्र 20 वर्ष हाल निवासी नवाबी रोड कालावती चौराहे के पास कोतवाली हल्द्वानी

आपराधिक इतिहास –
अभियुक्त गणो के विरूद्द थाना चम्पावत में मारपीट व लङाई झगङे का अभियोग दर्ज है । जिसका पूर्ण विवरण ज्ञात किया जा रहा है ।

बरामदगी:-
1- सफेद कपङे के अन्दर एक अदद पिस्टल अवैध MADE IN ITALY व दूसरी तरफ 7.65 अंकित है व
2- 01 अदद खोका कारतूस व 3- 02 अदद जिन्दा कारतूस 7.65 एमएम ।

गिरफ्तारी टीम –

1 श्री प्रमोद पाठक (थानाध्यक्ष थान काठगोदाम )
2 श्री नन्दन सिंह रावत (थानाध्यक्ष कालाढूगीं )
3 श्री नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा
4 श्री रमेश बोरा थानाध्यक्ष मुखानी
5 श्री राजवीर सिंह नेगी ( प्रभारी एसओजी नैनीताल )
6 श्री महेन्द्र राज सिंह ( प्रभारी चौकी दमुवाढूगां )
7 श्री फिरोज आलम ( प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम )
8 श्री दिनेश जोशी ( प्रभारी चौकी राजपुरा )
9 कानि0 संजय साहनी ( थाना – काठगोदाम )
10 कानि0 हृदयेश कुमार ( थाना – काठगोदाम )
11 कानि प्रेम प्रकाश ( थाना – काठगोदाम )
12 कानि0 लोकेश उपाध्याय ( थाना – काठगोदाम )
13 कानि0 भानू प्रताप (एसओजी )
14 कानि0 अनिल गिरी (एसओजी )
15 कानि0 कुन्दन कठैत (एसओजी )

और पढ़े  बदरीनाथ पहुंचे मुख्यमंत्री धामी: की बदरी विशाल की पूजा अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों को देखा, महोत्सव में की शिरकत

नोट – श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा फायरिंग की घटना का शीघ्र अति शीघ्र अनावरण करने वाले टीम को 5000/( पांच हजार रूपये ) का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है ।

  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी, फिर हत्या

    हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट और दूधियाबंद बस्ती के पास हुई बिजनौर के गोपाल कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस और सीआईयू की टीम ने पति-पत्नी को…