Virushka: फिर पहुचे विराट और अनुष्का उत्तराखंड,ऋषिकेश में स्वामी दयानंद आश्रम में अनुष्ठान में हुए शामिल,संतो को कराया भोजन ।

Spread the love

Virushka: फिर पहुचे विराट और अनुष्का उत्तराखंड,ऋषिकेश में स्वामी दयानंद आश्रम में अनुष्ठान में हुए शामिल,संतो को कराया भोजन ।

बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिर पहुचे उत्तराखंड। वे यात्रा के दूसरे दिन ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम में आयोजित अनुष्ठान में शामिल हुए। अनुष्ठान के बाद विराट कोहली के परिवार ने भंडारा कर संतो को भोजन कराया। इसके साथ ही उन्होंने वस्त्र और दक्षिणा भेंट कर संतो का आशीर्वाद लिया। विराट कोहली से मिलने डीजीपी अशोक कुमार भी दयानंद आश्रम पहुंचे। इस दौरान आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

बता दें कि विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ सोमवार को शीशमझाड़ी स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे थे। यहां विराट ने पत्नी और अपनी मां सरोज कोहली के साथ स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि स्थल के दर्शन किए। कोहली ने यहां 20 मिनट तक ध्यान भी लगाया था।
सोमवार सुबह विराट कोहली परिवार के साथ ऋषिकेश से सटे यमकेश्वर क्षेत्र के एक जंगल रिजॉर्ट में पहुंचे थे। शाम को विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और सरोज कोहली ने दयानंद आश्रम पहुंचकर अध्यक्ष स्वामी साक्षातकृतानंद का आशीर्वाद लिया। इसके बाद विराट ने परिवार सहित आश्रम स्थित भगवान शिव के मंदिर में दर्शन और पूजा की। घाट पर सांध्यकालीन गंगा आरती भी की। शाम को कोहली ने परिवार के साथ आश्रम में ही रात्रि विश्राम कर सात्विक भोजन किया।
बता दें कि हाल ही में विराट और अनुष्का बाबा नैनीताल में नीम करौरी बाबा के दर्शन के लिए भी पहुंचे थे। तब उन्होंने यहां काफी समय बिताया था। विराट ने हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की थी। तब मंदिर में दर्शन के लिए आए भक्तों के साथ ही उन्होंने भी पूजा अर्चना की थी।

और पढ़े  पश्चिम एशिया संघर्ष खत्म: ईरान ने की अमेरिका के साथ शांति समझौते की पुष्टि, डील के बाद फिर गिनाई अपनी शर्तें

Spread the love
  • Related Posts

    Crash: अमेरिका में क्रैश हुआ विमान, हादसे में 12 लोगों की मौत, स्काईडाइविंग के लिए ले जा रहा था यात्री

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के मिसौरी राज्य में स्काइडाइविंग के लिए यात्रियों को ले जा रहा एक विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान पर सवार सभी 12 लोगों की मौत…


    Spread the love

    मूंछ मुंडवाकर 2300 KM दूर छिपा था टीएमसी नेता, करोड़ों के सोलर घोटाले का आरोप,केरल से हुआ गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के सोलर ऊर्जा परियोजना घोटाले की जांच के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरामबाग नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन और तृणमूल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *