Dhirendra Shastri: अपनी शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा कहा -बहुत जल्द करुगा शादी |

Dhirendra Shastri: अपनी शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा कहा -बहुत जल्द करुगा शादी |

बागेश्वर धाम में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगा। इस दौरान एक सहयोगी मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए शास्त्री ने अपने विवाह को लेकर बड़ा खुलासा किया। 26 साल के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, वह जल्द ही शादी करेंगे।

दरअसल, बागेश्वर धाम में 121 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जा रहा है। सामूहिक विवाह का यह चौथा साल है। धीरेंद्र शास्त्री ने बताया, इस सामूहिक विवाह में नव दंपतियों को कार और बाइक छोड़ गृहस्थी का सारा सामान दिया जाएगा। यानी कि टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर, सोफे और डबल बेड भेंट किया जाएगा।

विवाह के सवाल पर कहा …
वहीं, जब धीरेंद्र शास्त्री से खुद के विवाह को लेकर सवाल किया गया तो वह अपने चिर-परिचित अंदाज में खिलखिलाते हुए बोले, हमारी शादी की बात भी चलती रहती है। देखिए, हम कोई साधु या महात्मा नहीं हैं, हम बहुत ही सामान्य इंसान हैं। हम अपने इष्ट बालाजी के चरणों में रहते हैं। हमारे ऋषियों की परंपरा में भी बहुत से महापुरुषों ने गृहस्थ जीवन बिताया है। भगवान भी गृहस्थ में ही प्रकट होते हैं। यानी हमारी पहले ब्रह्मचारी, फिर गृहस्थ, वानप्रस्थ और फिर संन्यास की परंपरा है। उसी पर अग्रसर होंगे, हम भी बहुत जल्द शादी करेंगे। हम सबको बुलाएंगे, लेकिन ज्यादा लोगों को बुला नहीं सकते। कौन संभालेगा? इसलिए सब लोगों के लिए शादी का लाइव प्रसारण करवा देंगे।

और पढ़े  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर पथराव, कई वाहनों को बनाया निशाना, 2 यात्री घायल

‘पाकिस्तान में भी रामकथा करेंगे’…
धीरेंद्र शास्त्री ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी रामकथा वाचन की बात कही। धीरेंद्र शास्त्री बोले, हमने बहुत पहले ही पाकिस्तान में रामकथा की घोषणा की थी। अगर वहां लोग तैयारी कर रहे हैं और हमें बुलाते हैं तो हम तो वहां राम कथा करेंगे। उन्होंने अपने हास-परिहास के अंदाज में आगे कहा, बहुत जोरदार कथा करेंगे, जिसके बाद बहुत से पाकिस्तानी भारत में आ जाएंगे, चिंता मत करो।

  • Related Posts

    सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

    सागर जिले के थाना बंडा एवं विनायका क्षेत्र के जहरीली शराब प्रकरण के मुख्य आरोपी और 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की गिरफ्तारी के…

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर पथराव, कई वाहनों को बनाया निशाना, 2 यात्री घायल

    मध्यप्रदेश के मंदसौर, रतलाम और झाबुआ जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर झाबुआ और रतलाम के बीच रात में यात्रा करना सुरक्षित नहीं रह गया है। एक्सप्रेस-वे पर कई…