उत्तराखंड: यहाँ के भाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- ‘मूली – गाजर की तरह काट दूंगा’

उत्तराखंड: यहाँ के भाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- ‘मूली – गाजर की तरह काट दूंगा’

उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल को एसएमएस के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा है कि ‘वह उन्हें गाजर-मूली की तरह काट देगा या फिर इतनी अधिक टेंशन देगा कि उन्हें हार्ट अटैक आ जाएगा और मृत्यु हो जाएगी, तब जाकर कोई दूसरा व्यक्ति विधायक बन पाएगा’। धमकी देने वाले का नाम अनिल कापड़ी बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी के खिलाफ धारा 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी आरोपी युवक ने चुफाल को धमकी दी थी और बाद में माफी मांग ली थी। इस संबंध में विधायक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के अनिल कापड़ी की ओर से एसएमएस भेजकर उन्हें धमकी दी गई है।

चुफाल ने कहा कि अनिल आपराधिक प्रवृत्ति का है। उन्हें इस तरह की धमकी पहले से दी जाती रही है। पूर्व में रिपोर्ट करने के बाद उसने तहसीलदार से लिखित रूप से माफी मांगी थी। 21 जनवरी को उसने फिर धमकी दी है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार होगा ।

और पढ़े  शादी में दिखावे पर रोक: खर्च पर लगाम, तीन से अधिक गहने पहने तो 25 हजार जुर्माना
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…