वसंत पंचमी 2023 -अगर पढ़ाई में नहीं लगता है बच्चे का मन, तो आज वसंत पंचमी को करें ये उपाय।

Spread the love

वसंत पंचमी 2023 -अगर पढ़ाई में नहीं लगता है बच्चे का मन, तो आज वसंत पंचमी को करें ये उपाय।

आज वसंत पंचमी है। वसंत पंचमी का दिन विद्या, ज्ञान, संगीत, और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है। वसंत पंचमी को सरस्वती पूजा, श्री पंचमी और सरस्वती पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। वसंत पंचमी का दिन छात्रों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन स्कूलों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। मां सरस्वती की पूजा से छात्रों को ज्ञान और विद्या की प्राप्ति होती है। वहीं जिन छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगता या वो ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते उन्हें वसंत पंचमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने चाहिए।

यदि आपका बच्चा पढ़ाई से जी चुराता है या पढ़ाई में उसका मन ही नहीं लगता, तो वसंत पंचमी के दिन बच्चे के हाथ से मां सरस्वती को पीले के फल अर्पित करवाएं। ऐसा करने से बच्चे का पढ़ाई में मन लगने लगेगा। इसके अलावा माता सरस्वती का एक चित्र बच्चे के स्टडी रूम में स्टडी टेबल के पास लगाएं।

यदि विद्यार्थी का मन पढ़ाई में नहीं लगता, तो उन्हें मां सरस्वती के मूल मंत्र ‘ॐ ऎं सरस्वत्यै ऎं नमः’ का जाप करना चाहिए।

यदि आपके बच्चे की वाणी स्पष्ट नहीं है या उसे बोलने में समस्या होती है, तो वसंत पंचमी के दिन उसकी जिह्वा पर चांदी की सलाई या पेन की नोक से ‘ऊं ह्रीं श्री सरस्वत्यै नमः’ मंत्र लिख दें। ऐसा करने से आपका बच्चा वाणी दोष से मुक्त हो जाएगा। साथ ही उसकी भाषा भी स्पष्ट हो जाएगी।

और पढ़े  3 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या: पड़ोस में रहने वाले युवक ने की मासूम से हैवानियत, पुलिस ने आरोपी दबोचा

Spread the love
  • Related Posts

    Wedding- विजय-रश्मिका बने पति-पत्नी,तेलुगु रिवाज से पूरी हुई शादी, शाम में होगा कोडेला विवाह

    Spread the love

    Spread the love तेलुगु परंपराओं से पूरी हुईं शादी की रस्में विरोश की तेलुगु परंपराओं से शादी की रस्में पूरी हुईं। अब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आधिकारिक रूप से…


    Spread the love

    PM Modi- होलोकॉस्ट स्मारक याद वाशेम पहुंचे PM मोदी, नरसंहार पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the love होलोकॉस्ट स्मारक याद वाशेम पहुंचे पीएम मोदी इस्राइल दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने यरूशलम में होलोकॉस्ट स्मारक ‘याद वाशेम’ पहुंचकर नरसंहार के पीड़ितों को श्रद्धांजलि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *