U.S Nagar:- दरोगा पुत्र सहित 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,युवक का अपहरण कर परिजनों से फिरौती में मांगे थे पांच लाख

Spread the love

U.S Nagar:- दरोगा पुत्र सहित 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,युवक का अपहरण कर परिजनों से फिरौती में मांगे थे पांच लाख

पुलिस के नाम पर एक युवक का अपहरण कर परिजनों से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 5 लाख नहीं मिलने पर 50,000 रुपये लेकर युवक को छोड़ दिया था। पुलिस ने मामले में एक निलंबित सिपाही, दरोगा के बेटे सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी फरार है। आरोपी सिपाही पुलिस लाइन में तैनात है और वर्तमान में चार महीने से ड्यूटी से गायब होने के आरोप में निलंबित चल रहा है।

मंगलवार को काशीपुर हाईवे स्थित करतारपुर रोड निवासी अकबर अली ने कोतवाली में सौंपी तहरीर बताया कि 17 जनवरी को उसके पास एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए अपना नाम संदीप पाटनी बताया। कॉलर ने कहा कि उसके भाई नूर को किडनैप कर लिया गया है और उसकी सलामती चाहते हो तो पांच लाख रुपये लेकर काशीपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे आ जाओ।

अकबर अली ने बताया कि काफी गिड़गिड़ाने के बाद उसने 50,00 रुपये में मामला तय किया और बताई गई जगह पर रुपये लेकर पहुंच गया था। वहां संदीप अपने पांच साथियों के साथ खड़ा था। संदीप ने रुपये लेने के बाद नूर को छोड़ दिया। संदीप के जाने के बाद अकबर ने अपने भाइयों के सहयोग से दो आरोपियों को मौके से पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम ट्रांजिट कैंप निवासी नेेपाल सिंह और आदर्श कॉलोनी (काठगोदाम) निवासी राज चौधरी बताया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र से सुभाष कॉलोनी निवासी सुमित धौनी, लोहाघाट (चंपावत) निवासी संदीप पाटनी, हीरा नगर (हल्द्वानी) निवासी विजय नेगी को गिरफ्तार कर लिया जबकि ट्रांजिट कैंप निवासी महेंद्र उर्फ भूपेंद्र सिंह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32,500 रुपये और मोबाइल बरामद किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जाएगी।
पांच माह पहले अल्मोड़ा से तबादले पर आया था संदीप
रुद्रपुर। अपहरण के मामले में शामिल मुख्य आरोपी संदीप पाटनी उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि संदीप पांच पहले अल्मोड़ा से तबादला होकर रुद्रपुर पुलिस लाइन में आया था। एक माह तक ड्यूटी करने के बाद वह नदारद हो गया था। नोटिस देने के बावजूद भी वह हाजिर नहीं हुआ। एसएसपी का कहना है कि संदीप नशे का आदी हो चुका था। इसी कारण ड्यूटी में लापरवाही बरतता था। लगातार नदारद रहने की वजह से उसे कुछ दिन पहले ही निलंबित किया गया है। संदीप की करतूत की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी, उसकी बर्खास्तगी भी हो सकती है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी विजय नेगी हल्द्वानी के मुखानी थाने में तैनात दरोगा शिवेंद्र सिंह नेगी का बेटा है। आरोपी नेपाल सिंह एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी है।

और पढ़े  देहरादून- केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिले CM धामी, कुंभ की तैयारियों और नमामि गंगे को लेकर हुई चर्चा

Spread the love
  • Related Posts

    मोटाहल्दू / बेरीपड़ाव-  डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत, युवती गंभीर 

    Spread the love

    Spread the loveफिर एक बार लालकुआं काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग तेज रफ्तार का कहर झेल गया। बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के समीप शनिवार सुबह डंपर की चपेट में आने से…


    Spread the love

    हल्द्वानी: चेक बाउंस- मामला: दंपती को 6 माह की सजा, जुर्माना भी लगाया

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में एसीजेएम मीनाक्षी शर्मा की अदालत ने चेक बाउंस के मामले में शुक्रवार को रुड़की निवासी मनोज गिरी और उसकी पत्नी ज्योति गोस्वामी को छह माह के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *