मोटाहल्दू:गौला खनन संघर्ष समिति का 39 वें दिन भी धरना जारी,संयोजक रमेश जोशी ने कहा -जो भी नेता आएगा उसका घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम होगा चालू ।।

Spread the love

मोटाहल्दू:गौला खनन संघर्ष समिति का 39 वें दिन भी धरना जारी,संयोजक रमेश जोशी ने कहा -जो भी नेता आएगा उसका घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम होगा चालू ।।

आज गौला खनन संघर्ष समिति के धरने के 39 वें दिन मोटाहल्दु मैं धरना जारी रहा। आज ग्राम प्रधान शंकर जोशी ने धरने को अपना समर्थन दिया ।वही संयोजक रमेश चंद्र जोशी ने कहा जो भी नेता बरेली रोड पर आएगा उसका घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम चालू किया जाएगा। और दोपहर के बाद वन निगम विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी जैसे ही धरने के सामने से निकले वाहन स्वामी उनकी गाड़ी के आगे लेट गए और गो बैक गो बैक के नारे लगाने लगे उतने में गहतोड़ी तुरंत एक्शन में आए गए और वाहन स्वामियों के साथ धरना स्थल पर बैठ गए।

वहां पर से डीएम और एसएसपी से बात करने के बाद वाहन स्वामी माने और उनका काफिला फिर हल्द्वानी को गया। वाहन स्वामियों का कहना है जो भी नेता सरकार के पक्ष का नेता अगर धरना स्थल के सामने से निकलेगा उसको वहीं पर से वापस किया जाएगा। आज धरना देने वालों में लाल कुआं अध्यक्ष जीवन कबडवाल ,सुरेश चंद जोशी, भगवान धामी, रमेश चंद्र जोशी कोषाध्यक्ष, पूरन पाठक, इंदर सिंह नयाल, गंगादत्त पांडे, पीर्याग दत्त पांडे ,गणेश चौबे, गंगा सिंह दानू ,सावन पथनी,हेमंत लौशाली ,राजू चौबे, कमल सिंह राठौर ,कबीराज धामी, त्रिलोक सिंह ,सुरेश दानू,भूपाल सिंह ,सुरेश जोशी, पूरन चंद पांडे, मोहित दुमका, उमेश रौतेला ,गोविंद सिंह ,मनोज चौधरी ,नंदा बल्लभ, भास्करानंद भट्ट, संदीप पांडे ,अनिल भट्ट, सुनील दुमका आदि वाहन स्वामी मौजूद थे।

और पढ़े  देहरादून- पत्नी पर भ्रूण परीक्षण का दबाव बनाया, करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ के दर्शन, भगवान बदरीविशाल का लिया आशीवार्द, 5 करोड़ किए दान

    Spread the love

    Spread the loveउद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंदिर समिति के लोगों से मुलाकात…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावे में गबन की जांच के लिए पीएमओ से पहुंचे अफसर, आज पहुंचेगी एसआईटी

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर के चढ़ावे में गबन के मामले के तूल पकड़ने के बाद केंद्र भी सक्रिय हो गया है। रविवार को पीएमओ की तरफ से एक बड़े अफसर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *