मोटाहल्दू:- खनन कारोबारियों ने फूंका रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का पुतला

Spread the love

मोटाहल्दू:- खनन कारोबारियों ने फूंका रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का पुतला

नैनीताल-

आज गौला खनन संघर्ष समिति का 38वे दिन का धरना जारी रहा। आज धरने में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉक्टर गणेश उपाध्याय ने अपना समर्थन दिया और पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट से फोन पर बात कर ओवरलोड एवं अवैध माल जो बाहर से लोकल के स्टोन क्रेशर एवं स्टॉक में पड़ रहा है उसको रोकने की अपील की। वहीं दूसरी ओर गुस्साए वाहन स्वामियों ने क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट का पुतला फूंका। सांसद के झूठे आश्वासन का आरोप वाहन स्वामीयो ने लगाया कि हर बार वह मुख्यमंत्री से मिलाने एवं बात करने की बात करते हैं ।अपनी मीठी मीठी बातों से वाहन स्वामी को घुमाते रहते हैं और काम नहीं करते। आज धरने में संयोजक रमेश चंद जोशी ,लाल कुआं अध्यक्ष जीवन कबडवाल, सुरेश चंद जोशी, रमेश कांडपाल, इंदर सिंह नयाल ,गणेश वीर खानी, राजू चौबे ,बंशीधर भट्ट, सुरेश भट, भास्कर भट्ट, मोहन भट्ट, मनोज बिष्ट ,नवीन पपोला, नवीन जोशी , मदन उपाध्याय, अनिल पंत ,नवल जोशी, गोकुल भट्ट कमल बिष्ट, दीपू बचखेती, आशुतोष जग्गी, नंदा बल्लभ नैनवाल, मनोज चौधरी, सुरेश गढ़िया सहित सैकड़ों वाहन स्वामी मौजूद थे।


Spread the love
और पढ़े  ऑपरेशन प्रहार: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, 13 दोपहिया बरामद, रेकी के बाद करते थे चोरी
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *