जोशीमठ: नहीं थम रही दरारें,और 23 घरों में आई दरारें…इतनी पहुंची संख्या।

Spread the love

जोशीमठ: नहीं थम रही दरारें,और 23 घरों में आई दरारें…इतनी पहुंची संख्या।

जोशीमठ में सबसे निचले हिस्से में बसी जेपी कॉलोनी में भविष्य के खतरों को देखते हुए असुरक्षित घरों को ध्वस्त किया जाएगा। इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों को भी बता दिया गया है। डीएम से सर्वे कराकर रिपोर्ट मांगी गई है।


सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया, आपदा प्रबंधन विभाग ने विशेषज्ञों की टीम के साथ रविवार को जोशीमठ का दौरा किया था। इस दौरान टीम जोशीमठ के सामने हाथीपांच पर्वत की तरफ भी गई थी। यहां से जोशीमठ के भूगोल को समझने की कोशिश की गई। देखने में आया कि जेपी कॉलोनी के ऊपर सिंहधार और सुनील की तरफ एक लाइन में नुकसान ज्यादा हुआ है। यहां स्पष्ट दिखाई देता है कि भू-धंसाव की दिशा क्या है। संभव है यहां कभी बड़ी जल धारा बहती होगी।

कहा, जेपी कॉलोनी में खतरे को देखते हुए असुरक्षित भवनों को ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया है। सीबीआरआई की ओर से सर्वे करने के बाद असुरक्षित घरों को होटलों की तरह वैज्ञानिक तरीके से ध्वस्त किया जाएगा। बताया, केंद्र सरकार के स्तर पर सीबीआरआई की ओर से भवनों के क्षति का आकलन किया जा रहा है। इसके लिए क्रेक मीटर भी ऐसे भवनों पर लगाए गए हैं। अभी तक 400 घरों का क्षति का आकलन किया जा चुका है। बताया, सीबीआरआई की पांच वैज्ञानिकों के साथ 30 इंजीनियर काम कर रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून में छांगुर ने फैलाया था धर्मांतरण का बड़ा जाल, दूसरा मुकदमा दर्ज, पाकिस्तान से जुड़े तार
  • Related Posts

    हरिद्वार: खबर अपडेट- मनसा देवी भगदड़ में अब तक आठ की मौत, CM धामी ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार सुबह भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे…


    Spread the love

    Haridwar- खबर अपडेट: मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ में 8 लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का एलान, हेल्पलाइन नंबर जारी

    Spread the love

    Spread the love    हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हुआ है। भगदड़ में आठ लोगों की मौत की खबर है। कई लोगों के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *