Aircraft Crash- नेपाल में हुए विमान दुर्घटना में अब तक 68 लोगों के शव मिले,5 भारत के नागरिक भी थे विमान में सवार

Spread the love

Aircraft Crash- नेपाल में हुए विमान दुर्घटना में अब तक 68 लोगों के शव मिले,5 भारत के नागरिक भी थे विमान में सवार

नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर काठमांडू से आ रहा 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अब तक 68 लोगों की जान जा चुकी है। बचाव कार्य जारी है। फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। हादसे की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है। विमान में कुल 10 विदेशी नागरिक भी शामिल थे, जिनमें पांच भारत के थे। इनमें से किसी के भी बचने की खबर नहीं है।

हादसे की जानकारी देते हुए यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि यति (Yeti) एयरलाइंस के विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। इसमें दो बच्चों समेत 15 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

पोखरा हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना के मद्देनजर नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और गृह मंत्री रबी लामिछाने विमान हादसे वाली जगह का दौरा कर सकते हैं। दोनों आज ही पोखरा पहुंचेंगे। हादसे के कारणों की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। हादसे के बाद नेपाल में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।


Spread the love
और पढ़े  राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; कोटा रेल मंडल में थमी ट्रेनों की रफ्तार
  • Related Posts

    PM Modi Italy Visit: PM मोदी इटली के लिए रवाना, ग्रीन टेक्नोलॉजी और सर्वोच्च सम्मान से मजबूत हुए संबंध

    Spread the love

    Spread the loveनॉर्वे में तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव के लिए इटली रवाना हो चुके…


    Spread the love

    CBSE ने 12वीं की स्कैन कॉपी लेने की तारीख बढ़ाई, अब 23 मई तक मौका, तकनीकी दिक्कतों के बाद लिया फैसला

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तारीख एक दिन बढ़ा दी है। बोर्ड ने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *