सपा नेता आजम खां की आईसीयू में भर्ती हालत गंभीर, गुर्दों में फैला संक्रमण

सांसद आजम खां की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके गुर्दों में भी संक्रमण पाया गया है। ऐसी स्थिति में उन्हें आईसीयू में रखा गया है और विशेषज्ञों की टीम निगरानी कर रही है।

सीतापुर जेल में कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद आजम व उनके बेटे अब्दुल्ला को यहां मेदांता अस्पताल में गत नौ मई को भर्ती कराया गया था। सप्ताह भर बाद आजम की स्थिति में सुधार नजर आ रहा था, लेकिन अचानक तबीयत फिर बिगड़ गई। 

इसके बाद से वह आईसीयू में है। मेदांता के मेडिकल डायरेक्टर राकेश कपूर ने बताया कि सांसद के फेफड़ों में पोस्ट कोविड फाइब्रोसिस और कैविटी के चलते चेस्ट इंफेक्शन पाया गया है। 

जांच के दौरान उनके गुर्दों में भी संक्रमण मिला है। सपा सांसद की हालत गंभीर, लेकिन नियंत्रण में है।

और पढ़े  ब्रज से अवध तक: कृष्ण नगरी में बुना जाएगा उत्तरप्रदेश फतह का तानाबाना, नितिन नवीन की अध्यक्षता में होगा मंथन
  • Related Posts

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख

    यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को सुबह सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके…

    UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर

    मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि भदोही का हुनर पहले अपनी राह तलाशता था, लेकिन आज सरकार उसके लिए विकास, बाजार और अवसर…