Threat:- केंद्रीय मंत्री गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी |

Spread the love

Threat:- केंद्रीय मंत्री गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी |

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात शख्स ने गडकरी के नागपुर स्थित कार्यालय में फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत मिलने पर नागपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी कॉलर को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। अज्ञात कॉलर ने पहले सात मिनट के अंदर दो बार कॉल किया फिर एक घंटे बाद एक और कॉल करके धमकी दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक तीनों धमकी भरे कॉल गडकरी के नागपुर स्थित कार्यालय में सुबह 11.25 बजे और 11.32 बजे और 12.32 बजे आए थे।

नितिन गडकरी की सुरक्षा बढ़ाई गई: नागपुर डीसीपी
नागपुर के डीसीपी राहुल मदाने ने बताया कि नितिन गडकरी को तीन धमकी भरे फोन कॉल आए थे। डिटेल मिल रहे हैं और हमारी क्राइम ब्रांच सीडीआर पर काम करेगी। एक विश्लेषण चल रहा है। मौजूदा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंत्री गडकरी के कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


Spread the love
और पढ़े  परिवर्तन की तैयारी: नितिन नवीन की टीम में युवाओं को कमान, कैबिनेट में भी बड़ी सर्जरी के संकेत
  • Related Posts

    वियतनाम और दक्षिण कोरिया दौरे पर राजनाथ सिंह, भारत की रक्षा साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

    Spread the love

    Spread the loveरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को वियतनाम और दक्षिण कोरिया के आधिकारिक दौरे पर रवाना हुए। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत की रक्षा साझेदारी को मजबूत करना,…


    Spread the love

    NEET: पेपर लीक मामले में 10वीं गिरफ्तारी, CBI ने लातूर में कोचिंग संचालक को पकड़ा, मोबाइल पर मिला प्रश्नपत्र

    Spread the love

    Spread the loveपेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के लातूर शहर से एक कोचिंग संचालक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *