ill health:- अचानक बिगड़ी राहुल द्रविड़ की तबीयत, चेकअप के लिए अकेले बेंगलुरु के लिए निकले

Spread the love

ill health:- अचानक बिगड़ी राहुल द्रविड़ की तबीयत, चेकअप के लिए अकेले बेंगलुरु के लिए निकले

भारतीय कोच राहुल द्रविड़ की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद वह टीम इंडिया का साथ छोड़ कोलकाता से शुक्रवार सुबह अकेले बेंगलुरु रवाना हो गए। वहीं, अन्य सहायक स्टाफ और खिलाड़ी समेत भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच के लिए बाद में तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना होगी। द्रविड़ ने स्वास्थ्य कारणों से सुबह-सुबह कोलकाता से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को दूसरे वनडे के दौरान द्रविड़ ने ब्लड प्रेशर की शिकायत की थी और बंगाल क्रिकेट संघ के डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया था। हालांकि, अब वह बेंगलुरु में ही इसकी जांच करवाएंगे।

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि द्रविड़ के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह बिल्कुल ठीक हैं और रविवार को होने वाले मैच से पहले शनिवार को तिरुवनंतपुरम में टीम से जुड़ सकते हैं। द्रविड़ की बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में स्वस्थ दिखने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। भारत के मुख्य कोच 11 जनवरी को 50 वर्ष के हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रविड़ अपने डॉक्टरों से परामर्श लेने और कुछ एहतियाती टेस्ट करवाने के लिए बेंगलुरु गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  फीफा विश्व कप- फ्रांस के ओलीसे ने पेले का 56 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, इंग्लैंड के बेलिंगहम ने की माराडोना की बराबरी
  • Related Posts

    Sindhu- 7 साल का इंतजार खत्म! सिंधू ने जापान ओपन जीतकर रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय चैंपियन

    Spread the love

    Spread the love भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने आखिरकार अपने लंबे खिताबी इंतजार को खत्म करते हुए जापान ओपन 2026 का महिला एकल खिताब जीत लिया। टोक्यो में…


    Spread the love

    फीफा विश्व कप- फ्रांस के ओलीसे ने पेले का 56 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, इंग्लैंड के बेलिंगहम ने की माराडोना की बराबरी

    Spread the love

    Spread the loveफीफा विश्व कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में भले ही फ्रांस को इंग्लैंड के हाथों 6-4 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस मैच में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *