Equality: Big News- अब स्कूल में बच्चे नहीं बोल पाएगे सर और मैडम,अब शिक्षकों को ये बोलकर करना होगा संबोधित

Equality: अब स्कूल में बच्चे नहीं बोल पाएगे सर और मैडम,अब शिक्षकों को ये बोलकर करना होगा संबोधित

स्कूलों में बच्चों के द्वारा शिक्षकों को संबोधित करने के लिए अब सर और मैडम जैसे विशेषण खत्म होने वाले हैं। शिक्षकों को सर और मैडम कह कर संबोधित करने के दिन अब लद चुके हैं। अब शिक्षकों से संवाद के दौरान बच्चों को सिर्फ टीचर शब्द का प्रयोग करना होगा। इस संबंध में केएससीपीसीआर ने निर्देश जारी किया है।

केरल राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (KSCPCR) ने राज्य के सभी स्कूलों को निर्देश दिया कि वे स्कूल के शिक्षकों को उनके लिंग (जेंडर) की परवाह किए बिना ‘सर’ या ‘मैडम’ के बजाय ‘शिक्षक’ के रूप में संबोधित करें। केरल बाल अधिकार पैनल ने निर्देशित किया कि ‘टीचर’ उन्हें संबोधित करने के लिए ‘सर’ या ‘मैडम’ जैसे मानदंडों की तुलना में अधिक लिंग-तटस्थ (जेंडर न्यूट्रल) शब्द है। केएससीपीसीआर के आदेश में “सर” और “मैडम” जैसे शब्दों के जरिये संबोधन से बचने का भी उल्लेख किया गया है।

केरल राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (KSCPCR)पैनल के अध्यक्ष केवी मनोज कुमार और सदस्य सी विजयकुमार की पीठ ने बुधवार को सामान्य शिक्षा विभाग को राज्य के सभी स्कूलों में ‘शिक्षक’ शब्द का इस्तेमाल करने के निर्देश देने का निर्देश दिया। राज्य बाल अधिकार आयोग ने यह भी कहा कि सर या मैडम के बजाय “शिक्षक” कहने से सभी स्कूलों के बच्चों के बीच समानता बनाए रखने में मदद मिल सकती है और शिक्षकों के प्रति उनका लगाव भी बढ़ेगा। सूत्रों के अनुसार, शिक्षकों को उनके लिंग के अनुसार ‘सर’ और ‘मैडम’ संबोधित करते हुए भेदभाव को समाप्त करने की मांग करने वाले एक व्यक्ति द्वारा दायर याचिका पर विचार करते हुए निर्देश दिया गया था।

और पढ़े  नेपाल बाढ़ त्रासदी- नेपाल में अब तक मृतकों का आंकड़ा 1127 के पार,4 हजार से अधिक लापता; मदद के लिए युवाओं ने बनाया संपर्क केंद्र
  • Related Posts

    आज कृष्ण जन्मोत्सव की धूम:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जानें पूजा मुहूर्त से लेकर लड्डू गोपाल के भोग तक सबकुछ

    4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह त्योहार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है।…

    जन्माष्टमी: आज 5 घंटे बंद रहेगा जगन्नाथ मंदिर, क्यों भगवान जगन्नाथ निभाएंगे मां की भूमिका, क्या है परंपरा?

    ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार यानी आज करीब पांच घंटे तक आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार,…