PM Modi Security Breach:-रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक, माला पहनाने पहुंचा पास।

PM Modi Security Breach:-रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक, माला पहनाने पहुंचा पास।

कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। पीएम मोदी हुबली में रोड शो कर रहे थे। इस के दौरान एक युवक पीएम मोदी का सुरक्षा घेरा तोड़कर गाड़ी के पास पहुंच गया। इस मुद्दे पर हुबली के पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा में सेंधमारी से इनकार किया है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है।
जानकारी के मुताबिक, रोड शो के दौरान एक शख्स अचानक उनके वाहन के नजदीक पहुंच गया। व्यक्ति ने पीएम मोदी को माला पहनाना चाह रहा था। हालांकि, व्यक्ति को पीएम की तरफ आता देख, सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और उसे बीच में ही रोक दिया। उसे तत्काल पीएम के काफिले से दूर किया गया।
मोदी ने बैरीकेड पार करके उनकी ओर दौड़े एक लड़के द्वारा दी गई एक माला स्वीकार की। घटना उस समय हुई, जब मोदी हवाईअड्डे से रेलवे खेल मैदान की ओर जा रहे थे। रास्ते में मोदी अपनी चलती कार के ‘रनिंग बोर्ड’ पर खड़े थे और सड़क के दोनों ओर कतार में खड़े लोगों का अभिवादन कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कार के दरवाजे के ऊपर से माला लेने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन लड़के तक नहीं पहुंच सके। सड़क पर उनके साथ रहे सुरक्षा अधिकारियों ने माला पकड़ी और उसे बाद में प्रधानमंत्री को दिया। मोदी ने माला अपनी कार के अंदर रख ली।

और पढ़े  एशियन गेम्स 2026- भारतीय स्कीट महिला टीम को कांस्य, एशियाड में सॉफ्ट टेनिस में पहली बार पदक पक्का
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026- 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में महिला टीम ने जीता रजत, आज भारत को मिला दूसरा पदक

    एशियन गेम्स 2026 में आज का दिन भारत के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह से ही कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक की दावेदारी पेश कर रहे हैं।…

    क्यों कर रहे हैं बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर को हड़ताल, क्या इस महीने देर से आएगी आपकी सैलरी?

    देशभर में बैंक कर्मचारी और अधिकारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू ने बुलाई है। यूएफबीयू…