नैनीताल: सभी लोग जल्द से जल्द बनवा लें अपना आभा हेल्थ आईडी – सीएमओ

Spread the love

नैनीताल: सभी लोग जल्द से जल्द बनवा लें अपना आभा हेल्थ आईडी – सीएमओ

सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने जिले भर के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अधिक से अधिक लोगों की आभा हेल्थ आईडी बनवाएं और इसका व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें ताकि सभी को इसका लाभ मिल सके।
शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह सभागार में विभागीय मासिक बैठक और अनीमिया मुक्त भारत अभियान पर आयोजित कार्यशाला में डॉ. जोशी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग आम जन के लिए कई योजनाएं चला रहा हैं।
एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि लड़कियों में एनीमिया के मुख्य लक्षणों में थकान, हार्ट बीट कम ज्यादा होना, सिरदर्द, पूरे शरीर और हड्डियों में दर्द होना, सांस लेने में कठिनाई और त्वचा का पीला पड़ना होता है। एनीमिया की रोकथाम के लिए पौष्टिक आहार, अनार, टमाटर, सेब, चुकंदर, कीवी फल, खजूर, गुड़, गन्ने का रस, मोटा अनाज, चना, पालक, मछली, अंडे, शहद, सब्जियों और दालों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में खून की निर्धारित मात्रा बनी रहती है।
बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. तरुण कुमार टम्टा, डॉ. जगदीश जोशी, डॉ. वीके पुनेरा, डॉ. अनुपमा हयांकी, डॉ. उषा जंगपांगी, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. राजेश धकरियाल, डॉ. अनुराधा आदि मौजूद थे।

आभा हेल्थ आईडी क्या है

नैनीताल। आभा हेल्थ आईडी यानि कि आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट। यह एक डिजिटल कार्ड है जिसमें संबंधित व्यक्ति की मेडिकल हिस्ट्री और रिकार्ड सेव रहते हैं। यदि किसी व्यक्ति के पास यह कार्ड है तो उसे इलाज के दौरान बार बार ज्यादा चेकअप नहीं कराने होते हैं। क्योंकि जो डॉक्टर संबंधित व्यक्ति का इलाज करेगा उसे आभा हेल्थ कार्ड से मरीज की मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी मिल जाएगी और उसे इलाज में सुविधा होगी।

और पढ़े  देहरादून:  शासन को भेजा प्रस्ताव, तब बनी बात, 60 घंटे बाद टंकी से उतरे आंदोलनकारी, सभी अस्पताल में भर्ती

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *