110 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त किया गया गिरफ्तार ।

Spread the love

*थाना कोतवाली अयोध्या पुलिस ने 110 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा अवैध शराब बनने के उपकरण मय यूरिया के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शस्त्र /मादक पादर्थो के रोकथाम के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर व क्षेत्राधिकारी अयोध्या के निकट पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक को0 अयोध्या के कुशल नेतृत्व में गठिम टीम द्वारा मुखबिर खास द्वारा प्राप्त सूचना कि एक व्यक्ति रामपुर हलवारा अन्तर्गत छोटी नदी के पास अवैध शराब बना रहा है जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त – विकास मांझी पुत्र देवपत्तर मांझी उर्फ देशराज मांझी निवासी गोड़ियाना तिहुरा मांझा थाना को0 अयोध्या जनपद अयोध्या को रामपुर हलवारा के पास छोटी नदी के किनारे से अवैध कच्ची शराब 110 लीटर , नौशादर,यूरिया का डिब्बा,04 बड़े व 04 छोटे पतीलो के साथ दिनांक 01.01.2023 को समय करीब 03.30 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 02/2023 धारा – 272 भा0द0वि0 व 60(2) आबकारी अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्त विकास मांझी उपरोक्त को मा0न्यायालय रवाना किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –*
विकास मांझी पुत्र देवपत्तर मांझी उर्फ देशराज मांझी निवासी गोड़ियाना तिहुरा मांझा थाना को0 अयोध्या जनपद अयोध्या

*बरामदगी का विवरण-*
110 लीटर अवैध कच्ची शराब, नौशादर,यूरिया का डिब्बा,04 बड़े व 04 छोटे पतील

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –*
1. उ0नि0 अमित कुमार सिंह, चौकी प्रभारी दर्शननगर को0अयोध्या जनपद अयोध्या।
2. हे0का0 शेषनाथ सिंह थाना को0 अयोध्या जनपद अयोध्या।
3. हे0का0 सत्यनारायण सिंह, थाना को0 अयोध्या जनपद अयोध्या।
4. का0 अभिशेष प्रताप सिंह, थाना को0 अयोध्या जनपद अयोध्या।
5. का0 संतराम, थाना को0 अयोध्या जनपद अयोध्या। 👇
6. का0 हिमांशु कुमार, थाना को0 अयोध्या जनपद अयोध्या।

और पढ़े  अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था आबान

Spread the love
  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश…


    Spread the love

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *