ऋषिकेश:- गंगा में नहाते समय मेरठ का यूट्यूबर डूबा,एसडीआरएफ ने किया शव बरामद,किसी प्रोजेक्ट पर कर रहा था काम..

Spread the love

ऋषिकेश:- गंगा में नहाते समय मेरठ का यूट्यूबर डूबा,एसडीआरएफ ने किया शव बरामद,किसी प्रोजेक्ट पर कर रहा था काम..

ऋषिकेश में नीम बीच से सटे पांडव पत्थर के पास गंगा में नहाते समय डूबे मेरठ के यूट्यूबर का शव एसडीआरएफ ने पशुलोक बैराज से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि 21 दिसंबर को नीम बीच से सटे पांडव पुत्र के पास तीन दोस्त गंगा में नहा रहे थे। इस दौरान उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले के मीनाक्षीपुरम, ई 63 निवासी सुनील सैनी (26) पुत्र सुरेश सैनी नहाते समय गंगा में डूब गया। घटना के बाद से एसडीआरएफ लगातार युवक की तलाश में जुटी थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पशुलोक बैराज में एक शव के दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। परिजनों ने उसकी पहचान सुनील सैनी के रूप में की। एसडीआरएफ निरीक्षक ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सुनील सर्वाइवल नील के नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाता था। सुनील एक फ्रीलांस फोटोग्राफर भी था। ऋषिकेश में भी वह योगा से संबंधित एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा घाटों और तटों पर आए दिन पर्यटकों के डूबने की घटनाएं हो रही हैं। लगातार हादसों के बाद भी जिला प्रशासन घाटों पर सुरक्षा कार्य कराने को लेकर गंभीर नहीं दिखा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक
  • Related Posts

    चंपत राय कलंक से मुक्ति पाने के लिए करेंगे ऐसा काम, रामलला की शरण में होगी विशेष साधना, पहली बार लिया फैसला

    Spread the love

    Spread the loveचढ़ावा चोरी प्रकरण की एसआईटी जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने अपने जीवन का पहला चातुर्मास अयोध्या में करने का…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: एसआईटी की विस्तृत जांच में सामने आई अनिल मिश्रा की मुख्य भूमिका, सुभाष भी खेल में शामिल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच में ट्रस्ट के पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा और गणना इंचार्ज सुभाष श्रीवास्तव की मुख्य भूमिका बताई गई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *