मोटाहल्दू:-ग्राम जयपुर खीमा में हाथियों ने मचाया आतंक,प्रधान सीमा पाठक की सूचना पर पहुचे वन क्षेत्राधिकारी..

Spread the love

मोटाहल्दू:-ग्राम जयपुर खीमा में हाथियों ने मचाया आतंक,प्रधान सीमा पाठक की सूचना पर पहुचे वन क्षेत्राधिकारी..

ग्राम पंचायत जयपुर खीमा और दुर्गा भगवानपुर में देर रात में हाथियों के झुंड ने किसानों की फसलें बर्बाद कर दीं। हाथियों की घुसपैठ से लोगों में दहशत हैं। ग्राम प्रधान सीमा पाठक की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी उमेश आर्य और टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों बताया कि उन्हें हाथियों से जानमाल का भी खतरा बना है। वन महकमे का कहना है कि हाथियों से बचाव के लिए सोलर फेंसिंग योजना बनाई गई हैै। जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने वन क्षेत्राधिकारी उमेश आर्य से नुकसान का मुआयना कर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। जिन किसानों की फसल का नुकसान हुआ है उनमें किसान कमला देवी, जीवन कबडवाल, रमेश कबडाल, गिरीश कबड़वाल, पूरन चंद्र भंडारी, गोपाल जोशी, निरंजन कुमार जोशी, मथुरादास जोशी, भवानी जोशी, प्रकाश जोशी आदि शामिल हैं।


Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण: पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, 25 जून को भी नोटों की गड्डी ले जाते दिखा आरोपी नौटियाल
  • Related Posts

    बढ़ीं मुश्किलें- पश्चिम बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर बुलडोजर की कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveदक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। क्योंकि जांच में यह पाया गया…


    Spread the love

    देहरादून- पुलिस ने शुरू किया मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान

    Spread the love

    Spread the loveमस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम सेवा संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।  इस दौरान खूब नारेबाजी की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *