लाखों की चोरी करने वाला इनामी बदमाश नैनीताल पुलिस की गिरफ्त में, पिछले एक साल से चल रहा था फरार।

लाखों की चोरी करने वाला इनामी बदमाश नैनीताल पुलिस की गिरफ्त में, पिछले एक साल से चल रहा था फरार।

*दिनांक घटना-* 21.12.21
*दिनांक सूचना-* 30.12.21
*मुकदमा FIR NO* 663/21 धारा 381,457,411, भादवि।

*वादी-* तबीव रहमान पुत्र तवी उर रहमान पता वार्ड नंबर 28 नमरा मस्जिद के पास बनभूलपुरा।

*प्रतिवादी-* सोनू कुमार पुत्र रामधनी पता चांदपुर थाना खागा जिला फतेहगंज उत्तर प्रदेश ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*– दिनांक 21.12.21 को वादी तबीव रहमान पुत्र तवीउर पता वार्ड नंबर 28 नमरा मस्जिद के पास, थाना बनभूलपुरा की मंडी में स्थित दुकान की अलमारी का ताला तोड़कर लाखों की चोरी के मामले में 01 वर्ष से वांछित और 2500 रुपये के इनामी अभियुक्त महगू लाल की सुरागरसी प पता रस्सी कर *उप निरीक्षक गुलाब सिंह कांबोज चौकी प्रभारी मंडी* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जिला फतेहपुर क्षेत्र में तलाशी की जा रही थी। मुखबिर खास द्वारा बताया गया कि नेशनल हाईवे फ्लाईओवर लालगंज की ओर जाने वाले रास्ते पर आरोपी खड़ा है। आप जल्दी करोगे तो पकड़ा जा सकता है। पुलिस टीम द्वारा पैदल पैदल चलकर फ्लाईओवर लालगंज लिंक रोड पर खड़े व्यक्ति को दिनांक 24 .12. 22 की रात्रि में पकड़ लिया जिसका नाम पता पूछने पर जामा तलाशी ली गई तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम महकू लाल पुत्र स्वर्गीय फकीरे लाल पता थाना खागा जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश बताया। उसके पास से चोरी किए हुए कुल ₹5000 भी बरामद किए गए। अभियुक्त को उसकी जुर्म धारा से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

और पढ़े  हरिद्वार: CBI से मिलेंगी उर्मिला लेकिन मीडिया के साथ, दिल्ली में हैं अंकिता के माता-पिता के साथ

*गिरफ्तार व्यक्ति का नाम-* महकू लाल पुत्र स्वर्गीय फकीरे लाल पता थाना खागा जिला फतेहगंज उत्तर प्रदेश।

*पुलिस टीम में –*

*1.* श्री गुलाब सिंह कांबोज, चौकी प्रभारी मंडी।
*2.* कॉन्स्टेबल अरुण राठौर।

  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    देहरादून: प्रदेश में कांग्रेस की न्याय यात्रा आज से, बदरीनाथ व गोल्ज्यू मंदिर से कांग्रेस करेगी यात्रा का आगाज

    प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों व भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस की न्याय यात्रा कल से शुरू होगी। चमोली जिले के बदरीनाथ धाम व अल्मोड़ा के गोल्ज्यू मंदिर…