उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली शराब का कहर, ड्राइवरों समेत सात लोगों की मौत

अलीगढ़ जिले में एक बार फिर से जहरीली शराब ने कहर बरपाया है। दो ट्रक ड्राइवर समेत सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें से कई की आंखों की रोशनी जाने के बात सामने आ रही है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि पांच लोगों की मौत शराब से हुई है, जबकि दो लोगों का कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा। मौके पर भारी पुलिसबल तैनात है। वहीं, सीएम ने मामले का संज्ञान लिया है। 

हैवतपुर और अंडला गांव का है। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर आईओसी का गैस बोटलिंग प्लांट है। प्लांट के ठीक सामने करसुआ और अंडला गांव हैं। दोनों गांवों में एक ही ठेकेदार के दो छोटे ठेके हैं। गुरुवार को लोगों ने यहां से शराब खरीदकर पी थी। शराब पीने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। जिससे सात लोगों की मौत हो गई। जिनमें दो ट्रक ड्राइवर शामिल हैं। हालांकि दो लोगों की मौत का कारण प्रशासन ने स्पष्ट नहीं किया है।

शराब पीने से करीब पांच लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों में रोष है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक सिटी और जिलाधिकारी समेत एसडीएम रंजीत सिंह, जिला आबकारी अधिकारी व वन अधिकारी भी पहुंचे। ग्रामीणों की मौत के मामले में डीआईजी अलीगढ़ घटनास्थल पर पहुंचे हैं। अधीनस्थ अधिकारियों और ग्रामीणों से वार्ता कर घटना की जानकारी ली। 

और पढ़े  शिक्षामित्रों को हाईकोर्ट से झटका, स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग खारिज

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह का कहना है कि सात लोगों की मौत हुई है। लेकिन दो लोगों की मौत का कारण पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा। एक ही ठेकेदार के ठेके हैं, जहां से शराब खरीदी गई है। दोनों को सील कर दिया गया है, शराब के सैंपल लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख

    यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को सुबह सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके…

    UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर

    मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि भदोही का हुनर पहले अपनी राह तलाशता था, लेकिन आज सरकार उसके लिए विकास, बाजार और अवसर…