और लो रिश्वत:- रिश्वत में लिए 4 हजार विजिलेंस टीम को देखते ही सब इंस्पेक्टर ने रिश्वत के पैसों को निगल लिया..

Spread the love

विजिलेंस की टीम ने सोमवार को सेक्टर तीन पुलिस चौकी में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को चार हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भैंस चोरी के एक केस में फायदा पहुंचाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी ने 10 हजार की मांग की थी जिसमें से छह हजार पहले ले चुका था। सोमवार को आरोपी अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रिश्वत के पैसे भी आरोपी ने वहीं मंगाए थे। विजिलेंस की टीम ने आरोपी को समारोह से ही गिरफ्तार कर लिया।
सेक्टर तीन निवासी शंभू यादव ने विजिलेंस में दी शिकायत में बताया कि उसकी डेयरी है। कुछ माह पहले उसने एक गाय देशराज नाम के व्यक्ति को 40 हजार रुपये में बेची थी। देशराज ने तीस हजार रुपये मौके पर दिए और दस हजार रुपये बाद में देने की बात कही। शंभू अपने बकाया पैसे लेने देशराज के पास आता जाता रहता था। आरोप है देशराज ने परेशान होकर शंभू के पोते के खिलाफ सेक्टर तीन चौकी में भैंस चोरी करने का आरोप लगाकर शिकायत दे दी।
मामले की जांच आरोपी एसआई महेंद्रपाल कर रहा था। महेंद्र ने शंभू यादव के पोते को केस से बाहर करने और फायदा पंहुचाने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की। आरोपी छह हजार रुपये पहले ही ले चुका था। सोमवार को आरोपी ने बकाया चार हजार के साथ शिकायतकर्ता को सेक्टर दो कम्यूनिटी सेंटर में बुलाया था। जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए पहले से तैयार टीम ने आरोपी को दबोच लिया। रेड के दौरान हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के कार्यकारी अभियंता विनय अत्री को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया था। विजिलेंस के इंस्पेक्टर श्योरन लाल की अगुआई में कार्रवाई की गई।
रिश्वत के पैसों को निगल गया आरोपी, विजिलेंस ने कराई उल्टी
छापेमारी के दौरान आरोपी के साथ उसका परिवार शादी समारोह में मौजूद था। रिश्तेदारों के सामने बेज्जती होती देख आरोपी का बेटा विजिलेंस की टीम के साथ भिड़ गया और आरोपी को छुड़ाने का प्रयास भी किया। टीम ने आरोपी को भागने नहीं दिया। दो से तीन पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच रखा था। इस दौरान आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए रिश्वत के पैसों को मुंह में डाल लिया।
इससे पहले कि टीम पैसे मुंह से निकाल पाती आरोपी निगल गया। टीम आरोपी व उसके बेटे को विजिलेंस कार्यालय में ले आई। यहां किसी तरह टीम ने आरोपी को उल्टी कराकर पैसे बाहर निकाले। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़े  LPG यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट: आधार ई-केवाईसी कराना अनिवार्य, नहीं कराया तो हो सकती है बड़ी परेशानी

Spread the love
  • Related Posts

    आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

    Spread the love

    Spread the loveइस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे…


    Spread the love

    असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

    Spread the love

    Spread the loveअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *