फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया गया,छावनी परिषद के अफसरों को नया नाम नहीं आ रहा रास

छावनी परिषद फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया गया था, लेकिन छावनी परिषद के अफसरों को नया नाम रास नहीं आ रहा था और क्षेत्र में जगह-जगह लगा पुराना बोर्ड आगंतुकों को भ्रमित कर रहा था। अब छावनी परिषद के अफसर नींद से जागे गए हैं और बोर्डों पर नाम बदलने का काम शुरू करा दिया है
बताया जा रहा है कि छावनी परिषद क्षेत्र में जगह-जगह लगे बोर्ड पर नया नाम अंकित किया जाएगा। जिले का नाम परिवर्तन के बाद भाजपा सांसद लल्लू सिंह की मांग पर रक्षा मंत्रालय ने छावनी परिषद फैजाबाद का नाम बदलकर छावनी परिषद अयोध्या कर दिया था और भारत सरकार के संयुक्त सचिव राकेश मित्तल ने नाम बदलने का 14 अक्तूबर को राजपत्र जारी किया था। इसके अलावा स्थानीय समाजसेवी राहुल पिंटू ने भी कई बार अधिकारियों से बोर्ड पर नाम बदलने की मांग की। इनका कहना था कि जो लोग छावनी परिषद क्षेत्र में आते हैं पुराने बोर्ड उन्हें भ्रमित करते हैं। फिलहाल अब सभी जगह बोर्ड को तेजी से बदलने का काम शुरू हो गया है।

और पढ़े  UP: भारत- विंडीज टी-20 मुकाबला लखनऊ में, टिकट दरों में की गई भारी गिरावट से बढ़ी बिक्री, 4 को आएंगी टीमें
  • Related Posts

    झांसी में दर्दनाक हादसा: सुखनई नदी में नहाने गए 5 लोगों की डूबने से मौत, एक ही परिवार के थे सभी

    झांसी जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के देवी सिंह पुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सुखनई नदी में नहाने गए पांच युवक तेज बहाव की चपेट में…

    एमएलसी चुनाव: BJP ने उत्तरप्रदेश में छह और बिहार में चार प्रत्याशी किए घोषित,पढ़िए लिस्ट

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छह और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने वाराणसी, मेरठ, झांसी,…