डकैत लड़की – बिहार में दिखी पहली बार डकैत लड़की,ज्वेलरी शॉप में पहुच कहा अंगूठी दिखाने को,फिर पिस्टल दिखा लूटे पुरे 1 करोड़

Spread the love

बिहार में अब बहुत कुछ पहली बार हो रहा है। इस बार बिहार के लोगों के सामने पहली बार डकैत लड़की सामने आई। उसने ज्वेलरी शॉप में घुसकर अंगूठी दिखाने कहा और जैसे ही काउंटर पर अंगूठियों का ट्रे निकला तो उसने पिस्टल निकाल ली। फिर 7 साथियों के साथ 15 मिनट के अंदर सेफ के सारे गहने सीमेंट की बोरी में भरकर चली गई। सीसीटीवी में डकैत लड़की और उसके साथियों की तस्वीरें कैद हुई हैं। घटना मंगलवार को समस्तीपुर के मोहनपुर नक्कूस्थान के पास हीरा ज्वेलर्स में हुई।

चेहरा खुला, मतलब लोकल नहीं अपराधी
पुलिस को सीसीटीवी में इनके चेहरे साफ दिखे हैं। इन चेहरों की पहचान के लिए जिले के सभी थानों से जानकारी मांगी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अपराधी अगर स्थानीय होते तो इस तरह चेहरा खोलकर डकैती नहीं डालते। अपराधी जिस बाइक से आए थे, उसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। हर रूट पर सीसीटीवी की जांच की जा रही है ताकि अपराधियों के आने-जाने के रास्ते को समझते हुए उनतक पहुंचा जा सके।

निकल रहे कर्मी पर गोली नहीं चलाई
डकैती के दौरान दुकान में बैठे कर्मचारियों में से एक रमेश ने बाहर निकलने की कोशिश की तो अपराधियों ने पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया। गोली नहीं चलाई, जिसके कारण पुलिस यह मान रही है कि अपराधी सिर्फ डाका डालने के लिए ठानकर आए थे। पुलिस के अनुसार आम तौर पर इस तरह भागने की कोशिश पर अपराधी फायर कर देते हैं, लेकिन इस प्लानिंग में फायर नहीं किए जाने के कारण भी इस बात की आशंका ज्यादा है कि अपराधी लोकल नहीं और पहले की घटनाओं से ट्रेनिंग लेकर आए थे। सदर डीएसपी एमएसएच फखरी ने कहा कि इस केस की जांच में सीसीटीवी फुटेज और अपराधियों की भाषा-शैली पर काम हो रहा है। जल्द ही पुलिस अपराधियों तक पहुंच जाएगी।

और पढ़े  Bihar- बागान में मजदूर की संदिग्ध मौत, पुरानी रंजिश में करंट लगाकर हत्या का आरोप

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- पटना में अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप के मालिक को मारी गोली, हालत गंभीर,; जानिए …

    Spread the love

    Spread the loveपटना के कंकड़बाग इलाके में शुक्रवार रात ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाने पहुंचे बदमाशों ने विरोध करने पर दुकानदार को गोली मार दी। घटना टेम्पो स्टैंड के पास…


    Spread the love

    Bihar : जहरीली गैस ने बिहार में चार की जान ली, पुराने कुआं से शव निकालने उतरा जवान भी बेहोश

    Spread the love

    Spread the loveडोभी थाना क्षेत्र के गढ़ करमौनी गांव में खेत की सिंचाई के लिए लगे समरसेबल पंप को ठीक करने पुराने कुएं में उतरे चार ग्रामीणों की संदिग्ध जहरीली…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *