Cruelty:पति ने गर्भवती पत्नी की जान लेने के लिए लगाया करंट, इस हाल में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Cruelty:पति ने गर्भवती पत्नी की जान लेने के लिए लगाया करंट, इस हाल में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

ग्वालियर में शराबी पति की क्रूरता का एक मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में एक शराबी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की जान लेने के लिए उसके गले में तार बांधकर करंट लगा दिया। गंभीर हालत में पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने गंभीर हालत में एक बच्चे को जन्म दिया है। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। वहीं, पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर के बेहट थाना क्षेत्र के ग्राम रनगंवा में रहने वाली शिवानी गुर्जर का विवाह तीन साल पहले भिंड के गोहद स्थित ग्राम सिरसौद के राम गणेश गुर्जर से हुआ था। शिवानी के पिता पेशे से किसान हैं और वह दो भाइयों के बीच इकलौती बहन है। शिवानी का पति राम गणेश पेशे से ड्राइवर है और शराब का आदी है। राम गणेश आये दिन शिवानी से मारपीट किया करता था। इसीलिए गर्भवती होने पर पिछले सात माह से वह अपने मायके में रह रही थी। शिवानी के भाई भूपेंद्र का आरोप है कि देर रात जब शिवानी अपने कमरे में सो रही थी। तभी राम गणेश घर के पिछले हिस्से की दीवार फांदकर घुस आया और बिजली का तार शिवानी के गले में बांधकर उसे करंट लगाया और भाग निकला। शिवानी की चीख सुनकर परिजन उसके कमरे में पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसने के चलते उसे कमलाराजा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। शिवानी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है और जच्चा- बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। वहीं, शिवानी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राम गणेश गुर्जर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

और पढ़े  बाल-बाल बचे यूक्रेनी के राष्ट्रपति, विमान के पास पहुंचा अज्ञात ड्रोन
  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…