दूध देने वाला बकरा जी हा सही सुना अपना इस शहर में बकरे दे रहे है दूध, लाखों में है बकरों की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

Spread the love

दूध देने वाला बकरा जी हा सही सुना अपना इस शहर में बकरे दे रहे है दूध, लाखों में है बकरों की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक फॉर्म हाउस में पले राजस्थानी नस्ल के चार बकरे रोजाना बकरियों की तरह दूध दे रहे हैं। बकरों के दूध देने की बात जैसे ही जिले में फैली वैसे ही इन बकरों को देखने के लिए लोग भागे चले आए। दूर-दूर से लोग इन दूध देने वाले बकरों को देखने के लिए आ रहे हैं। बकरों को देखने आने वाले लोग उन्हें दूध देता देखकर दांतों तले उंगली दबा ले रहे हैं, लोगों का कहना है कि बकरियों को दूध देते देखा है लेकिन यहां बकरे दूध दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसे चमत्कार का नाम भी दे रहे हैं। हालांकि डॉक्टर्स ने इसे हार्मोनल चेंज के कारण होने वाली घटना बताया है।

दूध देने वाले बकरे सिर ताज नाम के फार्म हाउस में हैं। जिसे तुषार चलाते हैं। तुषार पहले इंजीनियर थे,लेकिन बकरे पालने के शौक के चलते उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और फार्म हाउस खोल लिया। तुषार के पास जो बकरे हैं उनकी कीमत 50 हजार रुपये से लेकर चार लाख रुपये तक है।

वहीं, बकरों के दूध देने के मामले पर तुषार का कहना है कि बकरों का आकार बकरियों से बड़ा होता है, लेकिन उनके फॉर्म हाउस पर जो बकरें हैं उनका आकार बकरियों के बराबर है। वहीं, बकरों के प्राइवेट पार्ट पर बकरियों की तरह दो थन हैं, बकरे रोजाना करीब 250 मिली दूध देते हैं। इन बकरों का खास ख्याल रखा जाता है, साथ ही उन्हें खास डाइट भी दी जाती है। तुषार के फॉर्म हाउस में पंजाब, अहमदाबाद, राजस्थान, जयपुर, हैदराबाद अफ्रीकन बोर, चंबल नस्ल के बकरे पाले गए हैं। लेकिन दूध देने वाले बकरे इतने प्रसिद्ध हो गए हैं कि फॉर्म हाउस में आने वाले लोग पहले इन्हीं बकरों को दिखाने की डिमांड करते हैं।

और पढ़े  कारगिल से रक्षा मंत्री राजनाथ का पाकिस्तान को दो टूक: बोले-बात होगी तो सिर्फ POK पर, हर दुस्साहस का मिलेगा करारा जवाब

Spread the love
  • Related Posts

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- 1 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट कोर्स को मिली हरी झंडी, ऑनलाइन पढ़ाई का भी मिलेगा विकल्प

    Spread the love

    Spread the loveविश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने पात्र उच्च शिक्षण संस्थानों को ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन माध्यम से एक वर्षीय स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रम शुरू करने की अनुमति…


    Spread the love

    2026 सावन आज से शुरू, जानिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने का महत्व और कब है सावन शिवरात्रि

    Spread the love

    Spread the loveहिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन साल का पांचवां महीना होता है। श्रावण माह में शिव जी की पूजा-उपासना का विशेष महत्व होता है। आज से सावन का महीना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *