ओवरस्पीड में कटा चलान , कुछ देर बाद हादसे में मौत। देखे खबर….

तेजरफ्तारी में चालक का चालान हुआ इसके बाद भी उसने सबक नहीं सीखा। कार से फर्राटा भरना जारी रखा। नतीजतन बेकाबू होकर कार पलट गई। कालाढूंगी के निकट हुए इस हादसे में देहरादून निवासी आशीष  की मौत हो गई। दून निवासी एक अन्य घायल हो गया।  

पुलिस के अनुसार टेढ़ी पुलिया के पास एक कार पलटने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार में सवार दो लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला। इस हादसे में कार सवार आशीष कुकरेती निवासी टपकेश्वर रोड गढ़ी कैंट देहरादून और सुमित निवासी पिट्ठूवाला देहरादून घायल हो गए।

घायलों को 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। विवेकानंद अस्पताल में घायल आशीष कुकरेती ने दम तोड़ दिया, जबकि सुमित को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। 

रामनगर के यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि हादसे से पहले दोपहर 12 बजे कार हल्दुआ बैरियर पर पहुंची थी और पुलिस ने तेज गति में वाहन चलाने के आरोप में कार चालक का चालान किया था। इसके बाद भी कार चालक तेज गति से दौड़ा रहा था और कालाढूंगी क्षेत्र में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

और पढ़े  आदिबदरी: तिरंगे में लिपटा पहुंचा आईटीबीपी जवान का पार्थिव शरीर, सैनिक सम्मान के साथ नम आंखों से दी अंतिम विदाई
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…