धर्म ग्रंथ को नजरे आतिश करने वाला युवक गिरफ्तार गिरफ्तार युवक की पहचान ताज मोहम्मद के रूप में उजागर।।

Spread the love

शाहजहांपुर । थाना कोतवाली के मोहल्ला बाबूजई की मस्जिद में घुसकर धार्मिक ग्रंथ को
नजरे आतिश करने वाले युवक को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । हिरासत में आया युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक व आईजी जोन रमित शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है वह बहकी बहकी बातें कर रहा है उसका कहना है कि मस्जिद में धार्मिक ग्रंथ को नजरे आतिश उसके ऊपर सवार रूह ने किया है ।
गौरतलब है शहर के चौक कोतवाली के मोहल्ला बाबूजई स्थित मस्जिद में बुधवार दोपहर को घुसे एक युवक ने धार्मिक ग्रंथ को नजरे र्आतिश कर दिया । जिसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही तमाम लोग मस्जिद के बाहर जमा हो गए और स्थिति तनावपूर्ण बन गई लोगों ने इस दौरान नारेबाजी भी की और हार्डिंग वगैरा को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की । जो सीसीडी कैमरे में कैद हो गया ।पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर युवक की पहचान की और थाना सदर बाजार के मोहल्ला बाबू़जई निवासी ताज मोहम्मद के रूप में उसकी पहचान को उजागर किया । पुलिस ने गिरफ्तार युवक ताज मोहम्मद की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे कई सवालात किए जिसके जवाब में उसने पुलिस अधीक्षक व आईजी जोन रमित को बताया , मस्जिद में धार्मिक ग्रंथ को नजरे आतिश करने का काम उसने नहीं बल्कि उसके ऊपर सवार रूह ने किया है
उसने बताया कि सपने में उसको यह आदेश मिला था जिसके बाद उसके ऊपर सवार रूह उसको वहां ले गई और उसने इस घटना को अंजाम दिया । मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक व आईजी जोन रमित ने बताया पुलिस की गिरफ्त में आया युवक ताज मोहम्मद मानसिक रूप से विक्षिप्त, युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है वह बहकी बहकी बातें कर रहा है । पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी है इस इस दौरान मुस्लिम समाज के कई ओलमा भी मौजूद रहे । पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस घटना का पर्दाफाश करते हुए शहर की अमनो अमान को महफूज रखने के लिए तेजी दिखाई । जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवक ताज मोहम्मद को जेल भेज दिया। ।

और पढ़े  मथुरा में बढ़ी चाैकसी-: 'आ रहे भगवाधारी', सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अलर्ट, शाही मस्जिद ईदगाह पर जलाभिषेक का एलान

मैंने नहीं मेरे ऊपर सवार रूह ने जलाया धार्मिक ग्रंथ

पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार युवक ताज मोहम्मद ने पुलिस की पूछताछ के दौरान बताया कि उसके ऊपर समारोह में इस घटना को अंजाम दिया उसको सपने में इस तरह की घटना को अंजाम देते दिखाया गया । जिसके बाद वह घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा ।‌ अजीत के पास मौजूद सीसीटीवी ने युवक की पहचान उजागर की । उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है उसके परिवार से भी बातचीत की गई


Spread the love
  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस- विधानभवन में CM योगी ने फहराया झंडा, बोले- देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा

    Spread the love

    Spread the love80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को पूरा उत्तर प्रदेश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन में ध्वजारोहण…


    Spread the love

    काशी में बाबा का तिरंगा शृंगार: सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय में फहराया गया झंडा, वीरों को नमन

    Spread the love

    Spread the love80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को काशी आजादी के जश्न में सराबोर रही। पुलिस लाइंस, कलेक्ट्रेट परिसर, रेल इंजन कारखाना समेत सरकारी, गैर सरकारी और निजी संस्थानों में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *